Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल के हर सीजन के जीत के हीरो रहे इन 11 खिलाड़ियों से मिलकर बनी टीम, विश्व की किसी भी टीम को दे सकती है मात

साल 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग का विश्व क्रिकेट में जन्म हुआ। भारत भूमि पर हुए एक क्रांतिकारी जन्म के बाद हर किसी के मन में एक सवाल जरूर था कि विश्व क्रिकेट में नई क्रिकेट लीग आखिर भारतीय क्रिकेट में कैसा और क्या प्रभाव छोड़ेगी। वैसे बहुत सवाल एक साल जवाब मांग रहे थे।

11 आईपीएल चैंपियन टीमों के नायकों की गाथा

लेकिन धीरे-धीरे आईपीएल ने विश्व क्रिकेट में अपनी जो एक छाप छोड़ी है उसने ना केवल भारतीय क्रिकेट को आर्थिक रूप से मजबूत किया बल्कि एक से एक युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक नया रास्ता दिया।

इस लीग ने भारतीय क्रिकेट में बहुत जबरदस्त छाप छोड़ी जो आज अपना एक खास मुकाम हासिल कर चुकी है। इस रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं अब तक के 11 आईपीएल सीजन के बाद की चैंपियन टीमों के नायकों की गाथा…..

शेन वॉटसन(2008)

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी रहे शेन वॉटसन ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है। शेन वॉटसन ने आईपीएल में अब तक कई टीमों के साथ अपने सफर को अंजाम दिया है लेकिन सबसे पहले उन्होंने पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स का साथ दिया।

राजस्थान रॉयल्स के साथ शेन वॉटसन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 2008 में खेले गए पहले ही सीजन में चैंपियन बनवाने में बड़ा योगदान दिया। शेन वॉटसन ने इस सीजन में 472 रन बनाने के साथ ही 17 विकेट भी हासिल किए थे।

एडम गिलक्रिस्ट(2009)

ऑस्ट्रेलिया के महान विकेटकीपर बल्लेबाज रहे एडम गिलक्रिस्ट ने आईपीएल में बहुत जबरदस्त योगदान दिया है। एडम गिलक्रिस्ट ने डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद की टीम के लिए अपना आगाज किया। साल 2008 के पहले सीजन में तो एडम गिलक्रिस्ट की टीम कुछ खास नहीं कर सकी।

लेकिन इसके बाद साल 2009 के आईपीएल के दूसरे ही सीजन में एडम गिलक्रिस्ट ने अपनी कप्तानी प्रदर्शन से डेक्कन चार्जर्स की टीम को चैंपियन बनाया। एडम गिलक्रिस्ट ने इस सीजन में 152.30 की स्ट्राइक रेट के साथ 495 रन बनाकर जीत में बड़ा योगदान दिया।

महेन्द्र सिंह धोनी( 2010, 2011, 2018)

आईपीएल इतिहास के सबसे कामयाब कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के तो क्या कहने। महेन्द्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को तीन बार चैंपियन बनाया। साल 2010, 2011 और 2018 में खेले गए आईपीएल सीजन के दौरान ना केवल महेन्द्र सिंह धोनी ने कप्तानी बल्कि अपनी बल्लेबाजी से भी शानदार कमाल दिखाया।

महेन्द्र सिंह धोनी ने वैसे तो आईपीएल 2010 और आईपीएल 2011 में भी अपनी टीम की सफलता में बड़ा योगदान दिया है लेकिन साल 2018 में उन्होंने अपने बल्ले से खूब कमाल किया है। धोनी ने इस सीजन में 455 रनों का योगदान दिया।

सुरेश रैना( 2010, 2011, 2018)

भारतीय क्रिकेट के धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना को मिस्टर आईपीएल कहा जाता है। सुरेश रैना ने आईपीएल के अब तक के इतिहास में सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं जिन्होंने 11 सीजन में से 10 बार तो 300 से ज्यादा रन जरूर बनाए हैं। सुरेश रैना का योगदान आईपीएल में बहु बड़ा रहा है।

सुरेश रैना ने चेन्नई सुपर किंग्स के तीन बार के खिताबी जीत में खास योगदान दिया है। सीएसके ने अब तक 2010, 2011 और 2018 में चैंपियन बनने में सफलता हासिल की है। इस दौरान उन्होंने 520, 438 और 445 का स्कोर किया। और इसी के दम पर सीएसके ने ये सफलता हासिल की।

डेविड वार्नर( 2016)

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वार्नर आईपीएल में खेलने वाले सबसे शानदार बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। डेविड वार्नर ने जबरदस्त बल्लेबाजी का नजारा पेश किया है। डेविड वार्नर की कप्तानी में ही साल 2016 में अपनी टीम सनराईजर्स हैदराबाद को चैंपियन बनाया था।

डेविड वार्नर ने इस सीजन में अपनी बल्लेबाजी से रनों का एक अंबार लगाया था। डेविड वार्नर के बल्ले से इस सीजन में 60.57 की औसत से 848 रन बनाए थे जो आईपीएल इतिहास के एक सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा रन हैं। वार्नर की इस खतरनाक बल्लेबाजी से उन्होंने नायक की भूमिका निभायी।

रोहित शर्मा (कप्तान) ( 2013, 2015, 2017)

भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा सीमित ओवर के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा आईपीएल में जबरदस्त हिट रहे हैं। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम को 2013, 2015 और 2017 के सीजन में चैंपियन बनाया जिसमें उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता है।

आईपीएल के इतिहास में रोहित शर्मा तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। सुरेश रैना और विराट कोहली की रोहित शर्मा के आगे हैं। साल 2013 में मुंबई इंडियंस की टीम ने चैंपियन बनने में सफलता हासिल की थी। जिसमें रोहित के बल्ले से 538 रन निकले थे।

आन्द्रे रसेल( 2012, 2014)

वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर आन्द्रे रसेल ने आईपीएल में अब तक के अपने करियर में शानदार प्रदर्शन किया है। आन्द्रे रसेल ने अपनी ऑलराउंडर क्षमता से कोलकाता नाइट राईडर्स की टीम में बहुत ही खास योगदान दिया है।

आन्द्रे रसेल आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। रसेल ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए केकेआर को 2012 और 2014 के सीजन में चैंपियन बनाने में खास भूमिका अदा की है।

ड्वेन ब्रावो( 2010, 2011, 2018)

आईपीएल इतिहास में सबसे शानदार ऑलराउंडर खिलाड़ियों की बात करें तो ड्वेन ब्रावो का नाम सबसे पहले और ऊपर आएगा। ड्वेन ब्रावो ने खासकर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए जबरदस्त कमाल किया है। ब्रावो ने चेन्नई की तीन बार चैंपियन बनवाने में खास भूमिका अदा की है।

ड्वेन ब्रावो ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को चैंपियन बनवाने में खास योगदान दिया है। ब्रावो की गिनती आईपीएल के अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में की जाती है।

सुनील नरेन( 2012, 2014)

आईपीएल के सबसे मिस्ट्री गेंदबाज में से एक सुनील नरेन को तो हर कोई जानता है। सुनील नरेन ने आईपीएल में अपनी गेंदबाजी से बहुत ही प्रभाव छोड़ा है। सुनील नरेन के दम पर कोलकाता नाइट राईडर्स की टीम ने दो बार चैंपियन बनने में सफलता हासिल की है।

सुनील नरेन आज कोलकाता नाइट राईडर्स के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। सुनील नरेन ने केकेआर की 2012 और 2014 के खिताब को जीतने में बहुत बड़ा योगदान दिया है।

लसिथ मलिंगा( 2013, 2015, 2017)

आईपीएल के ओवरऑल इतिहास में जब भी बात गेंदबाजों की होगी तो मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को नहीं भुलाया जा सकता। लसिथ मलिंगा ने अपनी खतरनाक गेंदबाजी से मुंबई इंडियंस को अकेले दम पर कई मैच जीताए हैं।

मलिंगा ने इसी तरह से साल 2013, 2015 और 2017 के आईपीएल खिताब को जीतनें में भी बहुत खास योगदान दिया है। लसिथ मलिंगा ने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा 154 विकेट अपने नाम किए हैं।

जसप्रीत बुमराह( 2015, 2017)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना अब तो आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम की कल्पना तक नहीं की जा सकती है। जसप्रीत बुमराह अपनी खतरनाक यॉर्कर गेंदबाजी के लिए प्रतिद्ध हैं और उन्होंने अपनी इसी गेंदबाजी के सहारे अब तक मुंबई इंडियंस में बड़ा योगदान दिया है।

जसप्रीत बुमराह ने वैसे तो मुंबई के लिए 2013 का आईपीएल खेला ही नहीं है और 2015 में कुछ खास नहीं किया लेकिन मुंबई ने 2017 का जो सीजन जीता उसमें बुमराह का योगदान सबसे शानदार रहा है।

 

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post आईपीएल के हर सीजन के जीत के हीरो रहे इन 11 खिलाड़ियों से मिलकर बनी टीम, विश्व की किसी भी टीम को दे सकती है मात appeared first on SportzWiki Hindi.