भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे पहले टेस्ट का आज तीसरा दिन है. तीसरे दिन बारिश कि वजह से खेल देरी से शुरू हुआ. भारतीय समय अनुसार खेल 6 बजकर 15 मिनट पर शुरू हुआ. ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 235 रन पर आउट हो गई. भारतीय टीम को इस प्रकार 15 रनों की बढ़त मिली. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने दो विकेट खोकर 86 रन बना लिए थे.
के एल राहुल को उकसाना पेट कमिंस को पड़ा भारी
भारत के सलामी बल्लेबाज के एल राहुल शुरू से ही बेहतरीन फॉर्म में लग रहे थे. आज वो पूराने रंग में लग रहे थे. पेट कमिंस बार बार राहुल को स्लेज कर रहे थे उन्होंने उसका करारा जवाब देते हुए शानदार चौका जड़ दिया. उसके बाद लगातार राहुल कमिंस पर हावी रहें.
यहाँ देखें वीडियो
@patcummins30 said something to @klrahul11 #AUSvIND pic.twitter.com/IKBAEK3ONs
— Prem Chopra (@premchoprafan) December 8, 2018
पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने सबसे अधिक 72 रन बनाए
Nathan Lyon sends one over the rope and Old Mate takes the grab in the first row!#AUSvIND | @toyota_aus pic.twitter.com/ePTUpuFL5A
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 8, 2018
गौरतलब है कि, पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने सबसे अधिक 72 रन बनाए. इसके अलावा पीटर हैंड्सकॉम्ब ने 34, उस्मान ख्वाजा ने 28 और मार्कस हैरिस ने 26 रन बनाए. भारत के लिए इस पारी में रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह ने तीन-तीन विकेट हासिल किए. इसके अलावा इशांत शर्मा और शमी को दो-दो सफलताएं मिली. नाथन लियोन ने भी आखिरी में आकर कुछ अच्छे शॉट लगाएं.
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में शुरुआत हुई थी खराब
Bumrah picks up his third wicket just before the rain delay in Adelaide: https://t.co/lTUqyqRMzW #AUSvIND pic.twitter.com/2qYG9VM1gU
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 8, 2018
ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही. उसे 100 का आंकड़ा पार करने से पहले ही अपने चार बल्लेबाजों को गंवाना पड़ा. पहले ही ओवर में एरॉन फिंच (0) को ईशांत शर्मा ने बोल्ड कर पहली सफलता दिलाई. ऑस्ट्रेलिया को शून्य पर पहला झटका लगा. भारतीय तेज गेंदबाजों ने शुरू से ही मैच पर पकड़ बनाएं हुए थे. अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया कि सरजमी पर पहली बार इतनी अच्छी गेंदबाजी करी.
भारत की दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाजों ने की शानदार शुरुआत
We're underway!
India have started their second innings. Mitch Starc has the new ball #AUSvIND
Live coverage: https://t.co/zUalLbkmgq pic.twitter.com/iHwyVaGECb
— Fox Cricket (@FoxCricket) December 8, 2018
पहली पारी की विफलता को भूलते हुए भारतीय टीम ने दूसरी पारी में शानदार शुरुआत करी. दोनों सलामी बल्लेबाज ने बेहतरीन शॉट्स लगाएं. ऑस्ट्रेलिया के पेस अटैक का ज्यादा असर उनपर नहीं पड़ा.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके
The post वीडियो: 11वें ओवर में केएल राहुल को उकसाना पैट कमिंस को पड़ा बहुत भारी, राहुल ने कुछ इस तरह दिया करार जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.