विश्व क्रिकेट की सबसे हाई प्रोफाइल टी-20 क्रिकेट लीग के 11 साल हो चुके हैं और 12सीजन के लिए पूरी तरह से तैयार खड़ा है। इन 11 सालों में इस लीग में कई बड़े बदलाव देखे गए लेकिन चीज वहीं थी जो पहले सीजन से चली आ रही थी। यानि साल 2008 के सीजन से जो चीज आईपीएल के साथ नहीं बदली है वो थे नीलामीकर्ता रिचर्ड मेडले….
आईपीएल नीलामीकर्ता रिचर्ड मेडले ने किया आईपीएल से हटने का फैसला
जी हां, विश्व के एक विख्यात नीलामीकर्ता रिचर्ड मेडले अब आईपीएल के इन 11 सालों के लगातार शानदार काम के बाद पहली बार इस सीजन की 18 दिसंबर को होने वाली नीलामी में नजर नहीं आएंगे।

रिचर्ड मेडले ने दो दिन पहले ही ट्वीटर के जरिए बताया था कि वो इस साल आईपीएल की नीलामी में नहीं आएंगे। जिससे उन्होंने अपनी ओर से खेद भी व्यक्त किया है।
रिचर्ड मेडले नहीं बल्कि इस आईपीएल नीलामी में नजर आएगा ये ब्रिटिश नीलामीकर्ता
तो वहीं अब रिचर्ड मेडले के हटने के बाद बीसीसीआई ने उनके फैसले की जानकारी देते हुए नए नीलामीकर्ता की घोषणा भी की। बीसीसीआई ने एक क्लासिक कारों और चैरिटी के नीलामीकर्ता हग एडमेट्स को शामिल किया जाएगा जो ब्रिटिश देश से नाता रखते हैं।

तो वहीं अपने 11 साल के शानदार सफर के खत्म होने के बाद रिचर्ड मेडले बहुत ही निराश है। रिचर्ड मेडले ने इस निराशा में कहा कि
11 साल के सफर के टूटने से निराश हैं मेडले
“मैं उदास हूं, निराश हूं। थोड़ा सा डिफलेक्ट हूं। ये मेरा निर्णय नहीं था। ये बीसीसीआई की आईएमजी का फैसला था। नीलामी आयोजित करने के 11 अखंड सालों के बाद मुझे फ्रेंचाइजी मालिकों, प्रशासकों, बीसीसीआई और मेरे प्रशंसकों से सकारात्मक टिप्पणी करने और इसकी प्रतिक्रिया सुनने के बाद थोड़ा सा झटका लगा है। मुझसे कोई स्पष्टी करण भी नहीं लिया गया।”

हग एडमेड्स को जानता हूं काफी सालों से- रिचर्ड मेडले
रिचर्ड मेडले ने इसको लेकर बहुत ही हैरानी जतायी कि उनकी जगह बीसीसीआई ने किसी भारतीय नीलामीकर्ता को नहीं बल्कि एक ब्रिटिश नीलामीकर्ता हग एडमेड्स को नियुक्त किया है।
मेडले ने कहा कि “मैं आश्चर्यचकित था जब मेरा प्रतिस्थापन्न वो मुझसे भी बड़ा है, लेकिन वो ब्रिटिश है। मैं हग को काफी सालों से जानता हूं।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post बीसीसीआई पर भड़के आईपीएल की 11 सालो से नीलामी कर रहे रिचर्ड मेडले, नये नीलामीकर्ता के नाम का किया खुलासा appeared first on SportzWiki Hindi.