विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी टी-20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 11 सफल सीजन के बाद अब कारवां 12वें सीजन की तरफ बढ़ रहा है। आईपीएल-12 की नीलामी होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं ऐसे में सभी फ्रेंचाइजी की नजरें तो नीलामी में उतरने वाले खिलाड़ियों पर लगी हैं।
मुंबई इंडियंस इन 3 कारणों से लगा सकती है मैक्सवेल पर दांव
इसमें मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी का इतिहास गवाह है कि वो बड़े-बड़े खिलाड़ियों पर दांव लगाती रहती है। ऐसे में इस बार वो दिल्ली डेयरडेविल्स से रिलीज किए गए खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल को शामिल करने की कोशिश कर सकती है।
ग्लेन मैक्सवेल वैसे पहले मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं और एक बार फिर से मुंबई इंडियंस मैक्सवेल की ये तीन खूबियों को ध्यान में रखेगी।
स्पिन गेंदबाजी करने की क्षमता
किसी भी टीम के लिए कोई बल्लेबाज अगर गेंदबाजी में कुछ ओवर निकाल ले तो उसका तो क्या कहना। वैसे ऑलराउंडर खिलाड़ी तो आमतौर पर ऐसा करते ही हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल भी स्पिन गेंदबाजी से कुछ ओवर करने का माद्दा रखते हैं।

आईपीएल-12 की नीलामी अब से कुछ ही दिनों में होने वाली है। नीलामी पर हर किसी फ्रेंचाइजी की नजरें लगी हुई हैं। जिसमें मुंबई इंडियंस का खेमा ग्लेन मैक्सवेल की इस काबिलियत को देख उनमें दिलचस्पी दिखा सकती है।
मध्यक्रम में बिग हीटिंग करने का रखते हैं माद्दा
टी-20 क्रिकेट ने जब से क्रिकेट गलियारों में अपना कदम रखा है बल्लेबाजों में बिग हीटिंग को सबसे ज्यादा तवज्जों दी जाती है। बल्लेबाज अपनी बिग हीटिंग से मैच का रूख किसी भी वक्त बदलने का माद्दा रखते हैं।

ग्लेन मैक्सवेल दुनिया के बेहतरीन बिग हीटर्स में से एक हैं इस बात से कोई अनजान नहीं है। ऐसे में मैक्सवेल की इसी बेहतरीन कला से मुंबई इंडियंस की टीम फायदा उठाने के लिए उन्हें अपने पाले में कर सकती है।
बाउन्ड्री के मुस्तैद फील्डर
क्रिकेट में समय के साथ ही एक जबरदस्त बदवाल देखा गया है। इस बदलाव में फील्डिंग में भी बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिला है। फील्डर आज कल क्रिकेट के मैदान में अविश्वसनीय कैच लेते या फील्डिंग करते नजर आते हैं।

इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल का कोई जवाब ही नहीं है। ग्लेन मैक्सवेल खासकर बाउन्ड्री के एक जबरदस्त फील्डर हैं। जो एक असंभव से लगने वाले कैच को आसान बनाते देखे गए हैं।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post आईपीएल 12 नीलामी- मुंबई इंडियंस की टीम इन 3 कारणों से ग्लेन मैक्सवेल पर लगा सकती है दांव appeared first on SportzWiki Hindi.