Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

12 सदस्यी टीम में चुने गये हनुमा, राहुल और रोहित में से इस खिलाड़ी को बैठना होगा बाहर!

आपकों बता दे, कि बीसीसीआई ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एडिलेड में खेलने वाली 12 सदस्यी टीम का ऐलान कर दिया है. अब इन्ही 12 खिलाड़ियों में से भारत की अंतिम एकादश टीम चुनी जायेगी.

बता दे, कि भारतीय टीम पहले टेस्ट मैच में 6 बल्लेबाज, एक विकेटकीपर एक स्पिनर और तीन तेज गेंदबाज के कॉम्बिनेशन के साथ उतरने वाली है.

रोहित, राहुल और विहारी तीनों ही इस टीम में शामिल 

आपकों बता दे, कि एडिलेड में होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए भारत की चुनी गई 12 सदस्यी टीम में केएल राहुल, रोहित शर्मा और हनुमा विहारी तीनों खिलाड़ियों को जगह दी गई है, लेकिन अंतिम एकादश में इन तीनों खिलाड़ियों में से किन्ही दो को ही मौका मिल पायेगा और एक खिलाड़ी को टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ेगा.

यहाँ देखें भारत की 12 सदस्यी टीम 

विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएल राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, रोहित शर्मा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), आर अश्विन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह

 

हनुमा विहारी हो सकते है पहले टेस्ट से बाहर 

बता दे, कि अंतिम एकादश से हनुमा विहारी को टीम से बाहर किया जा सकता है. 12 सदस्यी टीम में तो हनुमा विहारी का नाम है, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना बहुत मुश्किल लग रहा है.

दरअसल, केएल राहुल एक स्पेशलिस्ट ओपनर बल्लेबाज है, इसलिए भारतीय टीम पहले टेस्ट में मुरली विजय और केएल राहुल के साथ ही ओपनिंग करना चाहेगी.

वहीं रोहित शर्मा के पास काफी अनुभव है. वर्तमान में उनकी फॉर्म भी अच्छी है, इसलिए रोहित शर्मा का भी भारत की प्लेइंग इलेवन में स्थान तय लग रहा है. युवा बल्लेबाज हनुमा विहारी को ही पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता है.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post 12 सदस्यी टीम में चुने गये हनुमा, राहुल और रोहित में से इस खिलाड़ी को बैठना होगा बाहर! appeared first on SportzWiki Hindi.