इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन के लिए खिलाड़ियों का बाजार सजने को तैयार है। बुधवार को बीसीसीआई के द्वारा तय किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट और बेस प्राइज के बाद अब तो अब हर किसी की निगाहें सिर्फ और सिर्फ ऑक्शन की हथौड़ी पर है।
इन पांच खिलाड़ियों की बेस प्राइज आपको कर देगी हैरान
लेकिन बीसीसीआई ने बुधवार को जिन 346 खिलाड़ियों को सेलेक्ट कर उनकी बेस प्राइज जारी की है उनमें इस बार काफी चौंकाने वाली प्राइज भी सामने आयी है।
कई खिलाड़ियों की बेस प्राइज तो हर किसी को हैरान कर देगी। तो आईए आपको बताते हैं वो पांच खिलाड़ी जिनका बेस प्राइज जानकर आप भी करेंगे आश्चर्य….
शिमरोन हेटमायर- 50 लाख रूपये
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की नई सनसनी के रूप में सामने आए युवा विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया है। 22 साल के शिमरोन हेटमायर ने अपनी बल्लेबाजी से टी-20 क्रिकेट की खास विशेषता दिखायी है।

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में उनकी बल्लेबाजी देख आईपीएल में उनकी मांग बढ़ रही थी, लेकिन शिमरोन हेटमायर की बेस प्राइज केवल 50 लाख रूपये रखी जो बहुत ही हैरान करने वाली प्राइज है।
निकोलस पूरन- 75 लाख रूपये
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की बात करे तो टी-20 क्रिकेट फॉर्मेट के लिए उनके पास एक से एक दिग्गज और युवा स्टार बल्लेबाज हैं। इन्ही में से युवा खिलाड़ियों में से एक निकोलस पूरन ने बढ़िया बल्लेबाजी का प्रमाण दिया है।

हाल ही में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में पूरन ने धुआंधार बल्लेबाजी की थी। निकोलस पूरन की उस पारी को देखते हुए उनकी बेस प्राइज अच्छी मानी जा रही थी लेकिन उन्हें केवल 75 लाख रूपये की बेस प्राइज ही मिली।
एंजेलो मैथ्यूज- 2 करोड़ रूपये
श्रीलंका के पूर्व कप्तान और अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज बिना किसी शक के एक बेहतरीन बल्लेबाज रहे हैं लेकिन मौजूदा दौर में उनके प्रदर्शन में जबरदस्त गिरावट देखी गई है।

एंजोलो मैथ्यूज की ऐसी हालात के बाद उनकी आईपीएल में बोली लगना बड़ा मुश्किल माना जा रहा था लेकिन बीसीसीआई ने उनकी बेसप्राइज 2 करोड़ रूपये रखी है जिससे अब तो उनको शायद ही कोई टीम अपने पाले में रखना चाहे।
लसिथ मलिंगा- 2 करोड़ रूपये
आईपीएल इतिहास के सबसे कामयाब गेंदबाजों में से एक रहे श्रीलंका के लसिथ मलिंगा की गेंदबाजी का बोलबाला पूरी दुनिया में है। लसिथ मलिंगा पिछले आईपीएल सीजन के दौरान मुंबई के लिए गेंदबाजी सलाहकार का काम किया था।

लेकिन इस बार मलिंगा ने एक बार फिर से आईपीएल खेलने का फैसला किया है और उन्होंने ऑक्शन के लिए अपना नाम दिया लेकिन मलिंगा का बेस प्राइज 2 करोड़ रूपये रखी गई जो हैरान करने वाली है क्योंकि मलिंगा अब अपने अच्छे दौर को पीछे छोड़ चुके हैं।
शिवम दुबे- 20 लाख रूपये
मुंबई के युवा ऑलराउंडर सितारें शिवम दुबे ने अपने प्रदर्शन से घरेलू क्रिकेट में खासा प्रभावित किया है। शिवम दुबे को भले ही अब तक कोई खास जानता नहीं है लेकिन उनमें एक बेहतरीन क्रिकेटर की खूबियां मौजूद हैं।

उन्होंने अब तक मुंबई के लिए जो 5 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं उनमें उन्होंने 64 की औसत से रन बनाने के साथ ही 21 विकेट भी हासिल किए हैं। जिससे माना जा रहा था कि उनकी बेस प्राइज अच्छी हो सकती है लेकिन उन्हें केवल 20 लाख रूपये का आधार मुल्य मिला।
The post आईपीएल 12- इन पांच खिलाड़ियों की बेस प्राइज जानकर आप हो जाएंगे हैरान, किसी को उम्मीद से कम तो किसी को उम्मीद से ज्यादा मिला है बेस प्राइस appeared first on SportzWiki Hindi.