Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 12- भारतीय फैंस चाहते हैं युवराज सिंह और महेन्द्र सिंह धोनी की जोड़ी फिर करे धमाल

क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी और हाई प्रोफाइल टी-20 क्रिकेट लीग बीसीसीआई के बैनर तले होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग के 11 सफलतम सीजन के बाद अब 12वां सीजन पूरी तरह से तैयार खड़ा है। आईपीएल के 12वें सीजन का आगाज तो अगले साल मार्च में होगा।

नीलामी में युवराज सिंह भी हैं सबसे बड़ा भारतीय चेहरा

लेकिन इस सीजन के लिए खिलाड़ियों की बोली अब से कुछ ही दोनों में होने जा रही है। आईपीएल-12 की नीलामी 18 दिसंबर को जयपुर में होगी जिसमें देश विदेश के कुल 346 खिलाड़ी शामिल हैं।

बीसीसीआई के द्वारा जारी की गई इन 346 खिलाड़ियों में देश-विदेश के कई स्टार खिलाड़ी भी शामिल हैं। जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रहे युवराज सिंह का नाम भी शामिल है।

युवराज सिंह पर भी रहेंगी सभी फ्रेंचाइजी की नजरें

युवराज सिंह टी-20 क्रिकेट के सबसे प्रभावशाली बल्लेबाजों में से एक माने गए हैं। वैसे उनका हालिया फॉर्म बहुत ही खराब है इसी कारण से उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने रिलीज कर नीलामी में उतरने को मजबूर कर दिया।

भले ही युवराज सिंह नीलामी में उतरे हो जिनकी बेस प्राइज भी 2 करोड़ से घटकर 1 करोड़ रूपये कर दी हो लेकिन इस बल्लेबाज को हर कोई फ्रेंचाइजी अपना हिस्सा बनाना पसंद करेगी।

भारतीय फैंस चाहते हैं युवराज बने सीएसके का हिस्सा

वैसे ये तो तभी पता चल सकेगा जब नीलामी के दिन युवराज सिंह पर कौनसी फ्रेंचाइजी बाजी मारती है। लेकिन वहीं भारतीय क्रिकेट के कई फैंस चाहते हैं कि युवराज सिंह चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा बने।

फैंस चाहते हैं कि जिस तरह से एक दौर में भारतीय टीम के लिए महेन्द्र सिंह धोनी और युवराज सिंह की जो खतरनाक जोड़ी नजर आती थी वैसी ही जोड़ी एक बार फिर से मैदान में चेन्नई सुपर किंग्स के लिे अपना धमाल दिखाए। आपको ये ट्वीट्स देखकर इसका अंदाजा लग जाएगा।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post आईपीएल 12- भारतीय फैंस चाहते हैं युवराज सिंह और महेन्द्र सिंह धोनी की जोड़ी फिर करे धमाल appeared first on SportzWiki Hindi.