आपको जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल सीजन-12 के लिए मुंबई इंडियंस ने टीम इंडिया के धांसू ऑलराउंडर युवराज सिंह को नीलामी के दौरान दूसरे राउंड में एक करोड़ रुपये में खरीदा है।
अब क्रिकेट फैन्स की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि युवराज सिंह अपने प्रतिद्वंद्वियों पर कितना भारी पड़ेंगे। इसमें कोई दो राय नहीं है कि युवराज सिंह की बदौलत मुंबई इंडियंस पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो गई है।
जहां शीर्ष क्रम में रोहित शर्मा अपनी बल्लेबाजी से तूफान मचाएंगे, वहीं मिडिल ऑर्डर में युवराज सिंह जैसा सिक्सर किंग विपक्षी टीम को किसी भी वक्त चारो खाने चित्त कर सकता है।टीम इंडिया की तरफ से रोहित शर्मा ओपनिंग करते हैं, लेकिन मुंबई इंडियंस में युवराज सिंह के आ जाने से अब रोहित शर्मा ही पारी का आगाज करेंगे। मध्य क्रम की बल्लेबाजी का भार अब युवराज सिंह संभाल सकते हैं।
युवराज सिंह गेंदबाजी में भी मुंबई इंडियंस के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं। साल 2011 के विश्व कप में युवराज सिंह मैन ऑफ द् टूर्नामेंट थे। विश्वकप के 9 मैचों में युवराज सिंह ने कुल 15 विकेट चटकाए थे। जबकि 90.50 की बेहतरीन औसत के साथ 362 रन बनाए थे।
अभी हाल में ही रणजी ट्रॉफी सीजन में युवराज सिंह ने लगातार 2 विकेट हासिल किए थे। ऐसे में यह आसानी से कहा जा सकता है कि बल्लेबाजी ही नहीं गेंदबाजी में भी युवराज सिंह मुंबई इंडियंस के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं।बता दें कि ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस को फैन्स ने सोशल मीडिया पर कमेंट्स कर रिक्वेस्ट की थी कि मुंबई इंडियंस युवराज सिंह को खरीदे।
Herald