भारतीय क्रिकेट इतिहास के लिए 13 दिसंबर का ये दिन कभी भी नहीं भूलने जैसा हैं। इस दिन को दोनों रूपों यानि अच्छे और बुरे दिन के रूप में याद किया जाता हैं। भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान कोहली को इसी दिन बतौर कप्तान अपने पहले टेस्ट में हार मिली थी।
तो वही टीम के उप कप्तान रोहित ने 13 दिसंबर 2017 को वनडे क्रिकेट में अपनी तीसरी डबल सेंचुरी मारी थी। जिसके साथ ही रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट इतिहास में तीन दोहरा शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज बन गए थे।
मैदान पर दिखा रोहित का बाहुबली अवतार

यह मैच चंडीगढ़ में श्रीलंका के खिलाफ खेला जा रहा था। उस समय भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा थे। मैच के दौरान श्री लंका ने टाॅस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया।
जिसमें भारतीय टीम की तरफ से रोहित शर्मा और शिखर धवन ओपनिंग बल्लेबाजी करने आये। जहां धवन महज 68 रन बनाकर ही पवेलियन वापस चले गए। वहीं हिटमैन रोहित शर्मा मैच के आखिरी तक मैदान में डटे रहे।
बता दे इस मैच के दौरान रोहित ने पूरे 50 ओवरों में बल्लेबाजी की थी। जिसमें उन्होंने 153 गेंदों को खेलते हुए नाबाद 208 रन बनाए थे। जिसमें 13 चौके और 12 छक्के शामिल थे। रोहित शर्मा की बेहतरीन पारी की बदौलत ही भारत ने इस मैच में जीत हासिल की थी।
बतौर कप्तान पहले मैच में हार

क्रिकइन्फो डेटा के मुताबिक, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 से 13 दिसंबर के बीच बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी का पहला मैच खेला गया था। इस मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतते हुए पहले बैटिंग करने का फैसला किया था।
पहले बल्लेबाजी करने आयी आस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी के दौरान 517 रन बनाए। वही जवाबी कार्यवाही करते हुए भारत ने 444 रन बनाए। जिसमें सबसे ज्यादा रन 115 रन कोहली ने बनाये थे।
वहीं दूसरी पारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत को 290 रनों का लक्ष्य दिया। इस समय भारत को जीत के लिए 364 रन चाहिए थे। जिसके लिए कोहली ने शतक भी बनाया। लेकिन इसके बावजूद भी वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए |
बतौर कप्तान कोहली का रिकॉर्ड

बता दें इस मैच के दौरान कोहली पारियों के दौरान शतक लगाया था। जिसके साथ ही कोहली पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्रेग चैपल के बाद ही बतौर कप्तान दोनों पारियों में शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए थे।
कोहली ने अभी तक महज 43 टेस्ट मैचों में कप्तानी की हैं। जिसमें से उन्हें 25 मैचों में जीत मिली हैं। बतौर कप्तान कोहली को पहली जीत श्री लंका के खिलाफ मिली थी। कोहली कप्तानी करते हुए 4270 रन बनाए हैं। जिसमे उनके नाम पर 17 शतक, 9 अर्धशतक भी शामिल हैं।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post 13 दिसंबर: आज ही के दिन रोहित बने थे बाहुबली तो विराट को झेलनी पड़ी थी शर्मिंदगी appeared first on SportzWiki Hindi.