Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: 148.6 ओवर में रहाणे को दिखी ही नही लियोन की गेंद, ऐसे गवायां अपना विकेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल  रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम मजबूत स्थिति में दिख रही है. पुजारा ने एक बार फिर शानदार शतक जड़ दिया है. हालांकि विराट कोहली शतक बनाने से चुक गएँ और 82 रन पर आउट हो गएं कोहली के आउट होने बाद पुजारा भी तुरंत आउट हुए.

148.6 ओवर में रहाणे को लियोन ने ऐसे किया आउट 

अजिंक्य रहाणे को नेथन लियोन ने एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को पांचवां झटका दिया. अजिंक्य रहाणे 34 रन बनाकर आउट हुए. लियोन ने ऐसी शानदार गेंद फेंकी रहाणे गेंद को समझ ही नहीं पाएं, गेंद एकदम नीच रह गई थी. जब तक वो समझ पाते कि गेंद नीची है. गेंद उनके पैड पर लग चुकी थी और वो अपना विकेट गवां चुके थे.

रहाणे जिस तरह सेट हो गए थे सबको लगा वो बड़ी पारी खेलेंगे लेकिन उन्होने अपना विकेट गवां दिया. इससे पहले भी लियोन की गेंद पर रहाणे का कैच छूट चूका था.

यहाँ देखें विडियो

बता दें, विदेशी पिचों पर बहुत दिनों बाद सलामी बल्लेबाजों ने बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर से ज्यादा मैदान पर टीक पाएं. जिसके बाद मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने भी भारतीय पारी को संभाला. जब उपरी क्रम के बल्लेबाज बढियां खेलते हैं तब मध्यक्रम के बल्लेबाजों पर से प्रेशर थोड़ा कम हो जाता है. जो इस टेस्ट में साफ साफ दिख रहा है.

पहले दिन भारतीय टीम ने 215 रन बनाए थे 

अपने टेस्ट कैरियर की आत्मविश्वास से भरपूर शुरूआत करने वाले सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के अर्धशतक के बाद विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा के बीच 92 रन की अटूट साझेदारी की मदद से भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन बुधवार को दो विकेट पर 215 रन बनाए.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वीडियो: 148.6 ओवर में रहाणे को दिखी ही नही लियोन की गेंद, ऐसे गवायां अपना विकेट appeared first on SportzWiki Hindi.