Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रीलंका के खिलाफ ट्रेंट बोल्ट की कातिलाना गेंदबाजी, सिर्फ 15 गेंदों में 4 रन देकर झटके 6 विकेट

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच चल रहे टेस्ट सीरीज में ट्रेंट बोल्ट ने अपनी गेंदबाजी से कहर मचा दिया है.क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन श्री लंकाई टीम का पहली पारी में स्कोर 4 विकेट पर 94 रन था, लेकिन बोल्ट की घातक गेंदबाजी के बाद पूरी टीम सिर्फ 104 रनों पर सिमट गई. आइए आपको बताते हैं कैसे बोल्ट  ने डाली ये खतरनाक स्पेल.

6 विकेट झटके और 15 गेंद में सिमट गई पूरी टीम 

न्यूजीलैंड के स्टार गेंदबाज  ट्रेंट बोल्ट ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट सिर्फ 15 गेंदों में समेट दिए. वह भी सिर्फ 4 रन देकर. दूसरे दिन श्रीलंकाई टीम का पहली पारी में स्कोर 4 विकेट पर 94 रन था, लेकिन बोल्ट की घातक गेंदबाजी के बाद पूरी टीम सिर्फ 104 रनों पर सिमट गई. इससे पहले न्यूजीलैंड पहली पारी में सिर्फ 178 रन ही बना पाई थी.

ट्रेंट बोल्ट ने अपने करियर की अब तक की सबसे बेहतरीन गेंदबाजी की है 

न्यूजीलैंड के बेहतरीन गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने 15 ओवर में 30 रन देकर 6 बल्लेबाजों को आउट किया. इस खतरनाक गेंदबाजी के दौरान उन्होंने 8 मेडन ओवर किए. यह उनका टेस्ट में अब तक का सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस है. उन्होंने अपने लास्ट के छह विकेटों में रोशन सिल्वा (21), निरोशन डिकवेला (4), दिलरुवान परेरा (0), सुरंगा लकमल (0), दुशमंथा चमीरा (0) और लाहिरु कुमार (0) शामिल हैं. इस दौरान वह एक बार हैटट्रिक भी चूके. आखिरी के 4 बल्लेबाज पगबाधा आउट हुए. बहुत दिनों के बाद किसी गेंदबाज द्वारा ऐसी खतरनाक गेंदबाजी देखी गई है.

एंजेलो मैथ्यूज ही बस दहाई अंक का आकड़ा पार कर पाएं 

श्रीलंका के लिए इस पारी में सबसे अधिक एंजिलो मैथ्यूज ने नाबाद 33 रन बनाए. उनके अलावा कुसल मेंडिस (15) और रोशन सिल्वा (21) ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post श्रीलंका के खिलाफ ट्रेंट बोल्ट की कातिलाना गेंदबाजी, सिर्फ 15 गेंदों में 4 रन देकर झटके 6 विकेट appeared first on SportzWiki Hindi.