Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धाकड़ गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने 15 गेंद में झटके 6 विकेट, ख़र्चे महज 4 रन

इन दिनों ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मेलबर्न में खेला जा रहा तीसरा टेस्ट मैच अपने चरम पर है। तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 54 रन बना लिए है। भारत टीम अपनी पहली पारी के आधार पर 292 रन की लीड ले चुकी है, जबकि दूसरी पारी के 54 रन के आधार पर कुल 346 रन की बढ़त बनाए हुए है। चेतेश्वर पुजारा का शतक सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ हैै।

लेकिन दूसरी तरफ श्रीलंका के विरूद्ध क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे टेस्ट मैच में न्यूज़ीलैंड के एक तेज़ गेंदबाज़ के करिश्मे को भी लोग सलामी दे रहे हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि ट्रेंट बोल्ट ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए महज़ 15 गेंदों के अंतराल पर छह विकेट लेकर क्रिकेट ग्राउंड पर सनसनी मचा दी, जबकि इन 15 गेंदों में उन्होंने केवल 4 रन खर्च किए।

अपनी शानदार स्विंग गेंदबाजी की बदौलत ट्रेंट बोल्ट ने श्रीलंका के ख़िलाफ़ सिरीज़ के दूसरे टेस्ट मैच में यह कारनामा कर दिखाया है। उनका एक ओवर तो ऐसा रहा, जिसमें उन्होंने बिना कोई रन दिए तीन विकेट अपने नाम कर लिए। ट्रेंट बोल्ट ने इस पारी में कुल 15 ओवर किए, जिसमें उन्होंने 30 रन देकर छह विकेट लिएट्रेंट बोल्ट ने श्रीलंकाई खिलाड़ियों में निरोशन डिकवेला, सुरंगा लकमल, रोशन सिल्वा, लाहिरु कुमारा, दुश्मंता चमीरा तथा दिलरुवान परेरा को पवेलियन भेजा।

बता दें कि अभी तक अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच में ट्रेंट बोल्ट के नाम एक भी विकेट नहीं था। वहीं आईसीसी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ट्रेंट बोल्ट ने अपने ​करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की है, उन्होंने महज 30 रन देकर 6 विकेट हासिल किए हैं। आईसीसी के साथ-साथ गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट भारत में भी ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे हैं।खेल पत्रकार लॉरेंस बूथ लिखते हैं कि ट्रेंट बोल्ट की गेंदों पर श्रीलंका ने अतिशीघ्र ही चार रनों के भीतर 6 विकेट खो दिए। ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट समीक्षक डेनिस बोल्ट के मुताबिक, ट्रेंट बोल्ट बाएं हाथ के डेल स्टेन हैं।



Herald