Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के खिलाफ गेल की बड़ी जीत, मानहानि के मामले पर मिले 1.5 करोड़ रुपये

स्पोर्ट्स डेस्क। अपनी तूफानी बल्लेबाजी से दिग्गज गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर क्रिस गेल को बड़ी जीत मिली है। यह जीत उनकी क्रिकेट में बल्कि एक केस में हुई है। क्रिस गेल ने आस्ट्रेलिया के एक मीडिया ग्रुप के खिलाफ तीन लाख आस्ट्रेलियाई डॉलर (डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा) का मानहानि का मुकदमा जीत लिया।

दरअसल, क्रिस गेल के ऊपर एक मीडिया ग्रुप ने मालिश करने वाली को अपने गुप्तांग दिखाने का आरोप लगाया था। फेयरफैक्स मीडिया ने साल 2016 में सिलसिलेवार लेखों में गेल पर यह आरोप लगाया था। फेयरफैक्स मीडिया सिडनी मार्निंग हेराल्ड और द ऐज का प्रकाशन करता है।

कंपनी का आरोप था कि सिडनी में 2015 में ड्रेसिंग रूम में गेल ने एक मालिश करने वाली महिला के साथ गन्दा बर्ताव किया था। लेकिन गेल ने इन सभी आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों ने उन्हें बर्बाद करने के लिए ये सब किया है।

वहीं न्यू साउथ वेल्स सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस लूसी मैकुलम ने फेयरफैक्स मीडिया को भुगतान का आदेश दिया और कहा कि इन आरोपों से गेल की साख को काफी गहरी ठेस पहुंची है।वहीं आपको बता दें, इन दिनों गेल टीम से बाहर चल रहे है और उनके संन्यास पर सवाल खड़े हो रहे है।

यह भी पढ़े:-

वनडे वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले ही भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को लगा ये बड़ा झटका

हार्दिक पांड्या ने उड़ाया था बड़े भाई का मजाक, क्रुणाल ने फिर इस तरह दिया जवाब

3 दिसंबर: आज ही के दिन मेजर ध्यानचंद ने दुनिया को कहा था अलविदा, जानिए कुछ खास बातें



Herald