खेल डेस्क। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (33 रन पर 6 विकेट) की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के दम पर भारत ने मेलबर्न में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में केवल 151 रन पर ही ढेर कर दिया।
विकेट के पीछे ये बचकानी हरकत करते पकड़े गए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन
सात विकेट पर 443 रन पर अपनी पारी घोषित करने वाली भारतीय टीम ने इस तरह पहली पारी के आधार पर 292 रन की बढ़त हासिल की। इसके बाद भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने समाचार लिखे जाने तक अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 23 रन बनाए लिए हैं।
विराट ने तोड़ा द्रविड़ का ये रिकॉर्ड, अब इस विश्व कीर्तिमान पर नजर
ऑस्ट्रेलियाई टीम को केवल 151 रन पर ढेर करने के साथ ही भारतीय टीम ने एक 39 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। इस साल भारतीय गेंदबाजों ने 39 साल बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इस साल उन्होंने कुल 255 विकेट झटके हैं।
इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने 39 साल पहले एक कैलेंडर ईयर 1979 में कुल 249 विकेट हासिल किए थे। भारतीय गेंदबाजों ने साल 2018 में 24.83 की औसत से 255 विकेट हासिल किए। जबकि 1979 में 31.77 की औसत से कुल 249 विकेट हासिल किए थे।
मैच के तीसरे दिन भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 33 रन पर छह, ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा ने 45 रन पर दो और मोहम्मद शमी ने 27 रन पर एक विकेट हासिल किया।
मेजबान टीम की ओर से कप्तान टिम पेन और मार्कस हैरिस ने सबसे ज्यादा 22-22 रन का योगदान दिया। जबकि जबकि उस्मान ख्वाजा ने 21 और ट्रेविस हैड ने 20 रन बनाए।