Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यी भारतीय टीम!

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज कि शुरुआत हो चुकी है. इस सीरीज के बाद भारतीय टीम को वनडे सीरीज खेलनी है. वनडे टीम के लिए अभी भारतीय टीम का चयन नहीं हुआ है,लेकिन हम आपको बताते हैं, कौन 15 खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा हो सकते हैं.

रोहित शर्मा 

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित के नाम पर कोई शंका पैदा हो ही नहीं सकता. यह खिलाड़ी सफेद गेंद से एक अलग ही खिलाड़ी के रूप में नजर आता है. अभी हाल ही में हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलु सीरीज में इस खिलाड़ी का प्रदर्शन शानदार रहा है.

शिखर धवन 

शिखर धवन 

शिखर धवन

भारतीय टीम का यह सलामी बल्लेबाज टेस्ट सीरीज से बाहर चल रहा है. टेस्ट सीरीज से पहले हुए टी-20 सीरीज में इस खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया था. हालांकि इनका बल्ला वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं बोला था, लेकिन उसके बाद ये खिलाड़ी टी-20 सीरीज में गजब के फॉर्म में था.

विराट कोहली (कप्तान)

विराट कोहली

विराट कोहली

इस सीरीज के लिए कप्तान के रूप में विराट कोहली के लिए एक और परीक्षा होने वाली है. अगर इस खिलाड़ी कि बल्लेबाजी की बात करें तो यह बल्लेबाज वनडे में विश्व का नंबर एक बल्लेबाज है.

अंबाती रायडू

भारतीय टीम को बहुत दिनों से नंबर चार बल्लेबाज की जरूरत थी. रायडू के टीम में वापसी करने के बाद भारतीय टीम कि ये समस्या थोड़ी कम हुई है. यह खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए घरेलु सीरीज में शानदार फॉर्म में था. अब ये देखना होगा ऑस्ट्रेलिया सरजमी पर ये खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करता है.

महेंद्र सिंह धोनी 

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को इस सीरीज में टीम में मौका दिया जा सकता है. हालांकि इस खिलाड़ी को टी-20 सीरीज से टीम से बाहर कर दिया गया था, लेकिन विश्व कप 2019 को देखते हुए इस खिलाड़ी के अनुभव को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है.

केदार जाधव 

केदार जाधव

केदार जाधव

भारतीय टीम का ये बेहतरीन ऑलराउंडर चोट की वजह से टीम से अंदर बाहर होता रहता है. एशिया कप के फाइनल में चोट की वजह से टीम से बाहर हुआ ये खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम में वापसी करी. जाधव बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी टीम के लिए उपयोगी योगदान दे सकते हैं.

मनीष पांडे 

टीम के साथ लगातार हर दौरे पर ड्रेसिंग रूम में नजर आने वाला यह खिलाड़ी एक बार फिर टीम में शामिल हो सकता है. इस खिलाड़ी का ऑस्ट्रेलिया में शानदार रिकॉर्ड रहा है.

रविंद्र जडेजा 

भारतीय टीम का ये ऑलराउंडर वनडे टीम में वापसी करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया है. एशिया कप में हार्दिक पांडया की जगह टीम में आए इस खिलाड़ी ने अपने पहले मैच में ही मैन ऑफ़ द मैच का खिताब अपने नाम किया. रणजी ट्राफी में भी ये खिलाड़ी शानदार फॉर्म में था.

हार्दिक पांड्या 

चोट की वजह से टीम से बाहर चल रहे हार्दिक अगर फीट हो गएं तो वो टीम में वापसी कर सकते हैं.

भुवनेश्वर कुमार 

भारतीय टीम की अगर गेंदबाजी की बात करें तो उसमे बदलाव देखने को नजर नहीं आएगा. भारतीय टीम की पहली पसंद भुवनेश्वर कुमार ही होंगे.

जसप्रीत बुमराह 

भारतीय टीम के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज बुमराह टीम के सबसे अहम हिस्सा होंगे. भारत कि जीत में ये खिलाड़ी सबसे बड़ा योगदान देते हुए नजर आ सकता है.

खलील अहमद 

भारत की नई युवा सनसनी खलील अहमद को टीम में लिया जा सकता है. उन्होंने अब तक मिले मौके को अच्छी तरह भुनाया है. अभी यह खिलाड़ी भारत ए की तरफ से न्यूजीलैंड में सीरीज खेल रहा है.

उमेश यादव 

तेज गेंदबाज उमेश यादव चौथे तेज गेंदबाज के रूप में टीम का हिस्सा हो सकते हैं.

कुलदीप यादव

शानदार फॉर्म में चल रहे कुलदीप यादव स्पिन गेंदबाजी का कार्यभार संभालते हुए नजर आएंगे. इस गेंदबाज से ऑस्ट्रेलिया टीम को पार पाना मुश्किल होगा.

युज्वेन्द्र चहल 

चहल को भले ही टी-20 सीरीज में मौका नहीं मिला हो लेकिन ये खिलाड़ी वनडे में भारतीय टीम का तुरुप का इक्का साबित हो सकता है.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करेंजिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

 

The post ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यी भारतीय टीम! appeared first on SportzWiki Hindi.