Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया में आया क्रिस लिन नाम का तूफान, 15 छक्कों की मदद से खेली तूफानी शतकीय पारी

ऑस्ट्रेलिया के स्टार टी-20 बल्लेबाज क्रिस लिन इन दिनों अपने करियर के अच्छे दौर में नहीं है।  क्रिस लिन पिछले कुछ मैचों से लगातार नाकाम हो रहे हैं। जिनकी फॉर्म पर सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में कुछ सीरीज में क्रिस लिन के प्रदर्शन में काफी उतार देखा गया है।

क्रिस लिन का हालिया फॉर्म रहा है बहुत ही खराब

क्रिस लिन इन खराब फॉर्म के बीच पाकिस्तान के खिलाफ संयुक्त अरब अमीरात में खेली गई टी-20 सीरीज के दौरान उनके बल्ले से 14, 7 और 15 रन ही बना सके थे।

तो वहीं क्रिस लिन भारतीय टीम के खिलाफ भी कोई खास कमाल नहीं दिखा सके थे। क्रिस लिन ने भारतीय टीम के खिलाफ 37, 13 और 13 तक के ही स्कोर कर सके। जो उनकी खुद ही सरजमीं पर हुई थी।

क्रिस लिन ने ऑस्ट्रेलिया की एक क्लब क्रिकेट में खेली 15 छक्कों से 113 रनों की पारी

अपनी खराब फॉर्म से बिल्कुल ही निराशा के बीच क्रिस लिन ने एक जबरदस्त पारी खेल अपने मनोबल को हासिल करने की कोशिश की है। क्रिस लिन ने ऑस्ट्रेलिया की एक क्लब क्रिकेट में फॉर्म में वापसी की है।

दक्षिण ब्रिस्बेन में शनिवार को एक स्थानीय क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट में क्रिस लिन ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 45 गेंदो में 113 रनों की पारी खेली। इस पारी में क्रिस लिन के लिए खास बात ये रही ही उन्होंने इसमें 15 छक्के जड़े।

क्रिस लिन का इस पारी का मनोबल आ सकता है वनडे सीरीज में काम

ऑस्ट्रेलिया की टीम इन दिनों भारतीय टीम से टेस्ट मैच में लोहा ले रही है तो वहीं क्रिस लिन अपने इल लोकल टूर्नामेंट में बिजी है। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम 12 जनवरी 2019 से तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलने के लिए उतरेगी।

इस वनडे सीरीज में क्रिस लिन का खेलना तय माना जा रहा है। ऐसे में क्रिस लिन के लिए इस पारी से मनोबल बढ़ा है जो भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में काम आ सकता है।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया में आया क्रिस लिन नाम का तूफान, 15 छक्कों की मदद से खेली तूफानी शतकीय पारी appeared first on SportzWiki Hindi.