भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कुल 16 साल तक भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेला. उन्होंने अपना डेब्यू साल 1996 में किया था. वहीं उन्होंने अपना अंतिम मैच साल 2012 में खेला था. इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान के सर्वश्रेष्ठ कप्तान के बारे में बताया है.
6 कप्तानों की कप्तानी में खेला क्रिकेट

आपकों बता दें, कि वीवीएस लक्ष्मण ने अपने 16 साल के लम्बे क्रिकेट करियर में कुल 6 कप्तानों की कप्तानी में खेला. उन्होंने मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले और एमएस धोनी की कप्तानी में भारत के लिए क्रिकेट खेला है.
गांगुली को मानते हैं बेस्ट कप्तान

एक रिपोर्ट के मुताबिक, वीवीएस लक्ष्मण अपने क्रिकेट करियर का सर्वश्रेष्ठ कप्तान सौरव गांगुली को मानते हैं. जब उनसे पूछा गया, कि उनके क्रिकेट करियर के 6 कप्तानों में से कौन सा कप्तान बेस्ट था, तो उन्होंने सौरव गांगुली का नाम लिया.
सौरव गांगुली की कप्तानी में ही खेली थी 281 रन की शानदार पारी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गये ईडन गार्डन टेस्ट को कोई नहीं भूल सकता है. इस टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम के पहली पारी में बनाये गये 445 रन के जवाब में भारत की टीम मात्र 171 रन पर ही आउट हो गई थी.
इसके बाद जब भारतीय टीम फाँलोआन खेलने उतरी तो भारतीय टीम ने वीवीएस लक्ष्मण की 281 रन की शानदार पारी खेली थी. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 452 गेंदों का सामना किया था और कुल 44 शानदार चौके लगाए थे.
वीवीएस लक्ष्मण की इस पारी के दम पर 657 रन बनाये और ऑस्ट्रेलिया को 212 रनों का लक्ष्य दिया. ऑस्ट्रेलिया की टीम इस लक्ष्य के जवाब में मात्र 212 रन पर ही आउट हो गई और भारतीय टीम ने यह मैच जीत लिया था. इस मैच में भारत के कप्तान सौरव गांगुली ही थे.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post 16 साल के करियर में 6 कप्तानो की कप्तानी में खेले वीवीएस लक्ष्मण ने इस भारतीय कप्तान को बताया अपना फेवरेट appeared first on SportzWiki Hindi.