ऑस्ट्रेलिया में इस समय बिग बैश लीग की शुरुआत हो गए है. इस लीग के चौथे मैच में आज पर्थ स्कॉचर्स का सामना आज सिडनी सिक्सर्स से हुआ. इस मैच में जहां सिडनी सिक्सर्स के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. टीम के लिए ये फैसला फायदेमंद साबित हुए और |जॉर्डन सिल्क और डेनियल ह्यूज के अर्धशतकों और ओ कीफ व सीन एबोट की ख़तरना गेंदबाजी के दम पर सिडनी सिक्सर्स ने पर्थ स्कॉचर्स को 17 रन से हराकर बिग बैश लीग में जीत से शुरुआत कर ली है.
सिक्सर्स ने बनाया एक बड़ा स्कोर
Lloyd Pope is on to bowl for the first time as a Sixer.
BUT it's not his first action of the day. Incredi-boy had a Bucket Moment early on & was fielding while his own teammates were batting
#BBL08 | @kfc pic.twitter.com/iDfS8B8AFB
— KFC Big Bash League (@BBL) December 22, 2018
इससे पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी सिडनी ने एक बड़ा स्कोर खड़ा किया. टीम ने सिल्क के नाबाद 67 और ह्यूज के 62 रन की बदौलत 4 विकेट खोकर 164 रन बनाए. इस दौरान सिल्क ने 49 गेंदों पर 3 चौके और एक छक्का लगाया जबकि ह्यूज ने 44 गेंदों पर चार चौके और 2 छक्के मारे. इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट पर 124 रन की साझेदारी की थी.
इससे पहले सिक्सर्स की शुरुआत अच्छी नही रही और 30 रन पर उसने अपने तीन शीर्ष क्रम के विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद सिल्क और ह्यूज ने पारी को संभाला और दोनों ने कुल स्कोर को 150 रन के पार ले गए. पर्थ के लिए जेसन बेहरनडोर्फ ने सबसे अधिक दो विकेट लिए.
पर्थ के बल्लेबाज़ हुए फेल
50 up for Hilton Cartwright. But the job's not done! @ScorchersBBL require 44 from 18. #BBL08 pic.twitter.com/DMomTSYxh5
— KFC Big Bash League (@BBL) December 22, 2018
165 रन के स्कोर का पीछा करते हुए पर्थ के बल्लेबाज़ कुछ ख़ास ही कर सके. टीम के शुरूआती तीन विकेट सिर्फ 9 रन पर ही गिर गए थे.जिसके बाद टर्नर और कार्टराइट ने टीम को संभालने की कोशिश की दोनों ने 99 रन की साझेदारी की. इस दौरान दोनों ने हिल्टन कार्टराइट ने 53 जबकि कप्तान एश्टन टर्नर ने 49 रन की पारी खेली. लेकिन उनके आउट होने के बाद पर्थ के बल्लेबाज़ बुरी तरह से फ्लॉप हुए और टीम सिर्फ 147 रन ही बना सकी.
SOK it to 'em!
The @SixersBBL get their #BBL08 season off to a flyer. pic.twitter.com/sPzSlRcfKt
— KFC Big Bash League (@BBL) December 22, 2018
पर्थ के केवल तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके. सिडनी सिक्सर्स की ओर से ओकीफ और एबोट ने तीन-तीन विकेट लिए. मौजूदा सीजन में सिडनी का ये पहला मैच था. दो अंक के साथ सिडनी सिक्सर्स प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है.
The post बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स ने की विजयी शुरुआत, पर्थ स्कॉचर्स को 17 रनों से हराया appeared first on SportzWiki Hindi.

