भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज के बाद होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. भारतीय टीम में महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर खेलते नजर आएंगे. नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए अंबाती रायडू पर भरोसा जताया गया है. टेस्ट टीम से बाहर चल रहे शिखर धवन वनडे मैचों में अपना जलवा बिखरने के लिए तैयार हैं.
एशिया कप के बाद हार्दिक पंड्या की हुई वनडे टीम में वापसी

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की टीम में वापसी हुई है. एशिया कप में चोट लग जाने के कारण टीम से बाहर चल रहे इस खिलाड़ी ने फीट होने के बाद घरेलु टीम में शानदार प्रदर्शन किया था. जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ तीसरे टेस्ट के लिए भी टीम के साथ उनको जोड़ा गया. हार्दिक के टीम में आ जाने से टीम का संतुलन और बेहतर हो गया है.
महेंद्र सिंह धोनी को एक बार फिर खेलता देख सकेंगे

टी-20 टीम से बाहर किये गए महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसको को ऐसा लग रहा था, कि उन्हें वनडे टीम में भी जगह नहीं मिलेगी, लेकिन उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में चुना गया है. विश्व कप को देखते हुए इस खिलाड़ी के अनुभव का टीम के साथ होना बेहद जरूरी है. भारतीय क्रिकेट प्रशंसक भी यही चाहेंगे, कि वो धोनी को अपने पुराने फॉर्म में देखें.
गेंदबाजी में एक बार फिर भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह पर भरोसा जताया गया है

गेंदबाजी में एक बार फिर भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह पर भरोसा जताया गया है, इनके साथ खलील को भी टीम में जगह मिली है. वहीँ स्पिन गेंदबाजी की कमान कुलदीप यादव और युजवेन्द्र चहल के हाथों में होगी. इसके साथ ही चयनकर्ताओं ने दिनेश कार्तिक और मोहम्मद शमी को भी टीम में जगह दी है. तो ऋषभ पन्त को बाहर बैठा दिया गया है.
India’s squad for ODI series against Australia and New Zealand: Virat (Capt), Rohit (vc), KL Rahul, Shikhar, Rayudu, DK, Kedar Jadhav, MS Dhoni (WK), Hardik Pandya, Kuldeep Yadav, Yuzvendra Chahal, Ravindra Jadeja, Bhuvneshwar Kumar, Jasprit Bumrah, Khaleel Ahmed, Mohammed Shami
— BCCI (@BCCI) December 24, 2018
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 17 सदस्यी भारतीय टीम घोषित, दिग्गज खिलाड़ी की हुई वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.