Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पेरू फुटबाल प्रमुख को 18 महीने की हिरासत

लीमा
पेरू फुटबाल महासंघ के अध्यक्ष एडविन ओविदो को भ्रष्टाचार के मामले आरोपी पाये जाने के बाद 18 महीने के लिये हिरासत में रखा गया है। सरकारी वकील ने बताया कि 47 वर्षीय एडविन जजों और कंपनी कार्यकारियों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार का रैकेट चला रहे थे। वकीलों ने इस मामले में ओविदो को चीनी कंपनी के दो यूनियन कर्मचारियों की हत्या का कथिततौर पर आदेश देने के आरोप में 24 महीने तक जेल भेजने की भी अदालत से अपील की है। पिछले कुछ महीनों से ओविदो पर उनपर हत्या के मामलों की सुनवाई कर रहे जजों को विश्वकप की टिकट मुहैया कराने के चलते भी अपने पद से इस्तीफा देने का दबाव बढ़ा था। हालांकि पिछले काफी समय से चल रहे इस पूरे विवाद से पेरू की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के भविष्य को लेकर कोई संकट पैदा नहीं हुआ है। अर्जेंटीना के कोच रिकार्डाे गारेका के मार्गदर्शन में पेरू की टीम ने वर्ष 1982 के बाद पहली बार फीफा विश्वकप के क्वालीफाई किया था।