Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मोहन बागान ने शिलांग लाजोंग को 2-0 से हराया

कोलकाता
मोहन बागान ने दूसरे हाफ में दो गोल करके आईलीग फुटबाल टूर्नामेंट में रविवार को यहां शिलांग लाजोंग को 2-0 से हराया। युता किनोवाकी ने 47वें मिनट में पहला गोल किया जबकि हेनरी किसेका ने 60वें मिनट में दूसरा गोल करके अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। मोहन बागान की अपने घरेलू मैदान पर यह पहली जीत है। उसके अब नौ मैचों में 15 अंक हो गये हैं और वह तालिका में शीर्ष पांच पर पहुंच गया है। बागान की चिर प्रतिद्वंद्वी ईस्ट बंगाल के हाथों 2-3 से हार के बाद यह लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले उसने मिनर्वा पंजाब को 1-0 से हराया था।