Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अपनी ही जमीन पर वर्ल्ड कप से बाहर हुई भरतीय हॉकी टीम, नीदरलैंड ने 2 -1 से हराया

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : भारत की पुरुष हॉकी टीम का हॉकी वर्ल्ड कप टाइटल जीतने का सपना टूट गया है. भारत को आज के क्वाटर फाइनल मैच में नीदरलैंड के हाथों हार मिली है. इसके साथ ही नीदरलैड हॉ​की विश्वकप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर गया है जहां उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा.

नीदरलैंड की टीम 2—1 से जीती

आज के मैच में भारत को 2—1 से नीदरलैंड के हाथों मात मिली है. मैच की शुरूआत भारत के ओर से जबरदस्त रही लेकिन भारतीय टीम उसे अंत तक बरकरार नहीं रख सकी. गुरुवार रात ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में मेजबान भारत और तीन बार की चैंपियन नीदरलैंड्स के बीच क्वार्टर फाइनल का मैच खेला गया.

इस मैच पर करोड़ों हॉकी फैंस की नजरें टिकी हुई थीं क्योंकि भारतीय हॉकी टीम अब तक टूर्नामेंट में अपराजित रही थी. जबकि नीदरलैंड्स को जर्मनी के खिलाफ मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. नीदरलैंड्स के कप्तान बिली बाकर की अगुवाई में उनकी टीम ने मैच में पिछड़ने के बावजूद 2-1 से जीत दर्ज कर ली. वही टूर्नामेंट में एक हार के बाद मेजबान भारत की टीम अपनी ही जमी पर विश्वकप से बाहर हो गई है.

मैच में पहला गोल भारत के अकाशदीप ने किया. इस गोल के बाद भारत की टीम ने विरोधी पर दबदबा बनाने की कोशिश की लेकिन वह चुक गई. नीदरलैंड की टीम ने पहले हाफ के पहले और बाद में भी भारत पर अपना दबाव बनाए रखा. आखिरी की 3 मिनट में भारत ने जोरदार खेल दिखाया लेकिन समय कम होने के कारण भारत मैच मे वापसी नही कर सकी. भारत पुरुष हॉकी टीम के इस मैच में हारने से भारतीय फैंस में निराशा छाई हुई है.

The post अपनी ही जमीन पर वर्ल्ड कप से बाहर हुई भरतीय हॉकी टीम, नीदरलैंड ने 2 -1 से हराया appeared first on Live Cities.