Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का सफर हुआ खत्म, क्वार्टरफाइनल में नीदरलैंड ने 2-1 से दी मात

स्पोर्ट्स डेस्क। हॉकी विश्व कप जितने का सपना एक बार फिर भारत का अधूरा रह गया। गुरुवार को हॉकी विश्व कप 2018 के क्वार्टर सेमीफाइनल में नीदरलैंड ने भारत को 2-1 से हराकर बाहर कर दिया। भारतीय हॉकी टीम 43 साल का सूखा खत्म कर सेमीफाइनल में प्रवेश करने में असफल रही और इसके साथ ही भारतीय टीम का हॉकी वर्ल्ड कप में सफर खत्म हो गया।

वहीं, इस जीत के साथ नीदरलैंड ने सेमीफाइनल में जगह बना पक्की कर ली। सेमीफाइनल में अब उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। इस मैच में नीदरलैंड्स की तरफ से थिएरी ब्रिंकमान और मिंक वान देर वीर्डन ने एक-एक गोल किया, वहीं भारतीय टीम के लिए आकाशदीप सिंह ने एकमात्र गोल किया।

बता दें कि भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 5-0 से हराया था, जबकि बेल्जियम के खिलाफ दूसरा मुकाबला 2-2 से ड्रॉ हुआ था। वहीं, तीसरे मुकाबले में कनाडा को 5-1 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया था। आपको जानकारी में बता दें, 3 बार की चैम्पियन नीदरलैंड्स का सामना अब 15 दिसम्बर को सेमीफाइनल में मौजूदा चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया से होगा।

यह भी पढ़े:-

IND vs AUS 2nd Test Live: लंच तक ऑस्ट्रेलिया के बिना विकेट पर 66 रन

गावस्कर के बाद अब इस पूर्व क्रिकेटर ने धोनी पर किया हमला, कह दी ये बात

रोहित शर्मा की जगह इस युवा खिलाड़ी को मिल सकती है दूसरे टेस्ट में जगह



Herald