Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज विविएन रिचर्डसन ने कहा इन 2 देशों के बीच होगा विश्वकप 2019 का फाइनल

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में अगले साल यानि 2019 में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप होने जा रहा है। क्रिकेट के इस सबसे बड़े महाकुंभ को लेकर इनमें शामिल होने वाली सभी टीमें अपनी तैयारियों को पूर्ण रूप देने में लगी हुई है तो वहीं इस बात की बहस भी जारी है कि आखिर कौनसी टीम ताज को अपने सर सजाएंगी।

विश्व कप की दावेदार टीमों के लेकर हर किसी की है अपनी राय

इन दिनों विश्व कप से पहले एक बात ने अपना सबसे ज्यादा जोर पकड़ा है कि विश्व कप के लिए सबसे फेवरेट टीम के तौर पर किसे देखा जा रहा है।

जब इस बात की बहस होती है तो क्रिकेट के मौजूदा दौर की बेस्ट टीमों को सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है।  क्रिकेट पंडित या यूं कहे कि पूर्व क्रिकेटर अपनी-अपनी पसंद की टीमों को दावेदार के रूप में पेश कर रहे हैं।

विव रिचर्ड्स ने विश्व कप के लिए बतायी अपनी दावेदार टीम

विश्व कप की सबसे प्रबल दावेदार को चुनने की बात हो तो इस समय हर कोई ज्यादातर भारत या इंग्लैंड को ही मान रहे हैं। भारतीय टीम के साथ ही इंग्लैंड की टीम का मौजूदा प्रदर्शन जबरदस्त रहा है।

विश्व क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक रहे वेस्टइंडीज के विव रिचर्ड्स ने भी विश्व कप की अपनी फेवरेट टीम को लेकर अपनी राय दी है जिसमें उन्होंने भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीमों को विश्व कप की फेवरेट करार दिया है। विव ने साथ ही ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान को भी दावेदार बताया है।

इंग्लैंड-भारत के साथ ही 4-5 टीमें हैं विश्व कप की दावेदार

विव रिचर्ड्स ने इस बात को लेकर कहा कि “इंग्लैंड ने अच्छा खेला है। लेकिन हमेशा वो आखिरी समय में कुछ कम हुए हैं। ये हमेशा ही अच्छी टीम होती है। पाकिस्तान और भारत दो टीमें हैं जो किसी को भी हरा सकती है। ऑस्ट्रेलिया एक बेहतरीन ीम है। इसलिए मुझे लगता है कि 4-5 टीमें हैं जो विश्व कप जीतने की क्षमता रखती हैं।”

विव ने आगे कहा कि

सीमित ओवर की क्रिकेट में ये सब इस बात पर निर्भर करता है कि आप उस विशेष दिन कैसा खेलते हैं। अगर ये एक बुरा दिन है, तो एक बुरी टीम भी आपको हरा सकती है। मुझे उम्मीद है कि वो टीम को देखेगा जहां वो थी।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज विविएन रिचर्डसन ने कहा इन 2 देशों के बीच होगा विश्वकप 2019 का फाइनल appeared first on SportzWiki Hindi.