Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हॉकी विश्वकप: न्यूजीलैंड ने स्पेन से 2-2 से ड्रा खेला, क्रासओवर के लिये क्वालीफाई किया

भुवनेश्वर
न्यूजीलैंड ने दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए गुरुवार को यहां पुरूष हाकी विश्व कप के पूल ए के मुकाबले में स्पेन को 2-2 से ड्रा पर रोककर नाकआउट चरण के लिये क्वालीफाई किया। दुनिया में आठवें नंबर की टीम स्पेन ने शुरुआती दो क्वार्टर में एलबर्ट बेल्ट्रानर् नौंवे मिनटी और अलवारो इग्लेसियास (27वें मिनट) के जरिये गोल कर 2-0 की बढ़त बना ली थी। लेकिन न्यूजीलैंड ने खेल के अंतिम 10 मिनट में वापसी करते हुए हेडन फिलिप्स (50वें मिनट) और केन रसेल (56वें मिनट) के गोल की मदद से टूर्नामेंट में क्रासओवर दौर में अपनी जगह पककी की। ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना पूल ए में दो जीत से छह अंक लेकर शीर्ष पर है जिसके बाद न्यूजीलैंड (चार अंक) और स्पेन (दो अंक) की टीमें शामिल हैं। 

पूल के अंतिम मैच का नतीजा जो भी रहे, अर्जेंटीना की टीम पूल ए में शीर्ष पर रहेगी जबकि न्यूजीलैंड के दूसरे स्थान पर रहने की उम्मीद है।  टूर्नामेंट के प्रारूप के अनुसार शीर्ष चार टीमें चार पूल से सीधे क्वार्टरफाइनल के लिये क्वालीफाई करेंगी जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर काबिज टीमें बचे हुए अंतिम आठ स्थान को पूरा करने के लिये एक दूसरे से क्रास ओवर मैच में भिड़ेंगी। न्यूजीलैंड ने छठे ही मिनट में गोल पर हमला बोला पर हुगो इंगलिस का करीब से लगाया गया शाट स्पेनिश कप्तान और गोलकीपर क्विको कोर्टेस ने रोक लिया।  स्पेन को हालांकि गोल करने में सफलता मिली जब बेल्ट्रान ने पाऊ क्वेमाडा की मदद से स्कोर 1-0 कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों ने कुछ अच्छे मूव बनाये लेकिन बाक्स के अंदर उन्हें सफलता नहीं मिली। स्पेन को 25वें मिनट में पहला पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन वह इसे गोल में बदलने में नाकाम रही। 

दो मिनट बाद उसने बढ़त दोगुनी कर दी जब इग्लेसियास ने रिकार्डो संटाना की बदौलत न्यूजीलैंड के खिलाड़यिों के बीच से करीब से गोल दागा। तीसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ। लेकिन न्यूजीलैंड ने अंतिम क्वार्टर में शानदार वापसी करते हुए 50वें मिनट में फिलिप्स की बदौलत अंतर को कम किया जिन्हें इंगलिस ने बायीं ओर से शानदार पास मिला। इस गोल के बाद न्यूजीलैंड के खेमे में बराबरी हासिल करने की कोशिशें तेज हो गयी और उन्हें कामयाबी भी मिली जब मैच खत्म होने से चार मिनट पहले रसेल ने टीम के एकमात्र पेनल्टी कार्नर पर गोल दागा।