Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

2 टेस्ट में स्पिन गेंदबाजों ने 40 विकेट लेकर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड!

स्पोर्ट्स डेस्क।बांग्लादेश ने दूसरा टेस्ट मैच जीतकर एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो आज से पहले उस टीम ने कभी इस रिकॉर्ड के बारे में सोचा तक नहीं होगा। बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में उसको क्लिन स्विप करके दिखा बता दिया है की वह आने वाले समय में किसी भी टीम को हरा सकती है। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने सबसे बड़ी तो हासिल की और इसके साथ उसके गेंदबाजों ने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया जो अपने आप में एक विश्व रिकॉर्ड से कम नहीं है।

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को लगता है इस भारतीय गेंदबाज का डर

दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को एक पारी और 184 रनों से हराने के साथ ही 13वां टेस्ट जीतने के साथ चौथी टेस्ट सीरीज को जीतने में सफल हो पाई है। बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को 2-2 बार हराया है और इस के दो मैच में सभी विकेटबांग्लादेशी स्पिन गेंदबाजों के खाते में गए है। बांग्लादेश के स्पिन गेंदबाजों ने अपना ही पूराना रिकॉर्ड तोड़कर नया रिकॉर्ड बनाने का कारनामा किया है। इससे पहले बांग्लादेश के स्पिन गेंदबाजों ने अपने नाम 38 विकेट का रिकॉर्ड अपने नाम कर रखा था और इस बार 40 विकेट लेकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

यूपी पुलिस ने फायरमैन के पदों पर निकाली भर्ती, जल्द करें आवेदन

बांग्लादेश के स्पिन गेंदबाज मेहदी हसन ने इस सीरीज में 15, ताइजुल इस्लाम ने 10 और शाकिब अल हसन को 9 विकेट अपने नाम किए है। बांग्लादेश टीम के बल्लेबाज रहीम ने इस सीरीज में अपने टेस्ट करियर के 4000 रन बनाने के साथ टेस्ट में 2 दोहरे शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड भी बनाया है। 508 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 111 रन और दूसरी पारी में 213 के स्कोर पर ढेर हो गई।



Herald