Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

न्यूजीलैंड के खिलाफ चुनी गयी टी-20 टीम देख समझ से परे हैं चयनकर्ताओं के ये 5 फैसले

विराट कोहली की अगुवायी में भारतीय टीम इन दिनों तो ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है लेकिन ऑस्ट्रेलिया का दौरा खत्म करते ही भारतीय टीम स्वदेश आने की बजाय न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के लिए जाएगी। जिसके लिए बीसीसीआई ने सोमवार को टी-20 सीरीज के लिए टीम का चयन कर लिया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के चयन में हैरान करने वाले 5 फैसले

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन कर लिया गया है। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का चयन किया है ।

जिसमें चयनकर्ताओं ने कुछ ऐसे फैसले लिए हैं जो बहुत ही सवाल एक साथ खड़े कर रहा है। तो आपको दिखाते हैं चयनकर्ताओं के पांच वो फैसले जो बने हैं समझ से पूरी तरह से परे।

धोनी को एक बार टी-20 टीम से बाहर करने के बाद फिर से बुलाना

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को वेस्टइंडीज के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना था जिसके बाद बातें उठी थी कि धोनी का टी-20 करियर खत्म हो चुका है। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ धोनी की वापसी हुई है अब ये सवाल उठता है कि आखिर चयनकर्ता साबित क्या करना चाहते हैं।

जसप्रीत बुमराह को दिया जा सकता था आराम

भारतीय टीम के लिए तीनों ही फॉर्मेट में गेंदबाजी विभाग की सबसे बड़ी ताकत बन चुके जसप्रीत बुमराह लगातार टीम का हिस्सा बने हुए हैं। भारतीय टीम अगले साल होने वाले विश्व कप की दावेदार टीम में ऐसे में उन्हें जसप्रीत बुमराह को आराम देकर फिट रखने के बारे में सोचा जा सकता था।

हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या दोनों को मौका

भारतीय टीम में ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पंड्या ने टीम में जगह बनायी लेकिन पिछले कुछ समय से चोट के कारण वो टीम का हिस्सा नहीं है तो वहीं क्रुणाल पंड्या को टीम में शामिल कर लिया। लेकिन अब ऐसा मौका बन आया है जब दोनों ही पंड्या बंधु को टीम में शामिल कर लिया है। आखिर ऐसा कर चयनकर्ता क्या साबित करना चाहते हैं।

केएल राहुल को लगातार मौका क्यों?

भारतीय टीम में केएल राहुल एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो इन दिनों लगातार खराब प्रदर्शन के बाद भी टीम में बने हुए हैं। केएल राहुल को भारतीय टीम में तीनों ही फॉर्मेट के लिए लगातार मौका मिल रहा है। आखिर खराब प्रदर्शन के बाद भी केएल राहुल को मौका देना समझ से परे हैं।

टीम में 3 ऑलराउंडर और 3 विकेटकीपर का क्या है काम

भारतीय टीम का न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए चयन कर लिया गया है। लेकिन इस चयन में सबसे चौंकाने वाली बात ये नजर आ रही है कि इस टीम में चयनकर्ताओं ने महेन्द्र सिंह धोनी, ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक के रूप में तीन विकेटकीपर और केदार जाधव, हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या के रूप में तीन ऑलराउंडर रखे हैं जो हजम नहीं हो पा रहे हैं।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

 

The post न्यूजीलैंड के खिलाफ चुनी गयी टी-20 टीम देख समझ से परे हैं चयनकर्ताओं के ये 5 फैसले appeared first on SportzWiki Hindi.