Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पृथ्वी शॉ के चोटिल होने से निराश हुआ ये कांग्रेसी नेता, कहा अब नहीं दोहरा सकते 2003-04 का रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी सरजमीं पर 6 दिसंबर से भारतीय टीम तो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आगाज करना है। इस टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की उम्मीदें बड़ी ही प्रबल मानी जा रही हैं लेकिन इस सीरीज के शुरू होने के कुछ दिन पहले भारतीय टीम को एक जोरदार झटका लगा।

पृथ्वी शॉ की चोट के बाद भारतीय फैंस हैं निराश

जब अभ्यास मैच के दौरान युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को फील्डिंग करते हुए टखने में चोट लग गई। इस चोट के बाद पृथ्वी शॉ को औपचारिक रूप से एडिलेड में खेले जाने वाले पहले टेस्ट से बाहर कर दिया है।

इस तरह से बड़े ही बुरे अंदाज में टीम से बाहर होने के बाद पृथ्वी शॉ के लिए हर कोई दुख और निराशा व्यक्त कर रहा है। जिसमें भारतीय फैंस के साथ ही भारतीय क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाड़ी भी हैं।

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी पृथ्वी की चोट को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

वैसे क्रिकेट जगत को एक क्रिकेटर के इस तरह से चोटिल होने के बाद टीम से बाहर होने पर निराश होगा लेकिन इन सबके निराश होने के बीच भारत के एक राजनेता ने भी पृथ्वी शॉ के बाहर होने पर दुख व्यक्त की है।

जी हां भारत की राजनैतिक पार्टी कांग्रेस के एक दिग्गज नेता शशि थरूर ने भी पृथ्वी शॉ के चोटिल होने के बाद बाहर होने पर निराशा जाहिर की है।

अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने लिखा कि, ये बहुत ही निराशाजनक है। पृथ्वी शॉ को पहले दो टेस्ट मिस करना पड़ेंगा। मैंने इस दौरे को लेकर कल्पना कि थी कि जिस तरह से वीरेन्द्र सहवाग के लिए 2003-04 का दौरा रहा था वैसे होगा। ये क्या झटका है?

पृथ्वी शॉ की चोट का स्कैन तो शुक्रवार को सुबह हो चुका है लेकिन इसमें उनका आगे एडिलेड टेस्ट मैच में नहीं खेलने की बात तो साफ हो चुकी है साथ ही इससे आगे कब तक फिट होंगे इसकी संभावना नहीं जतायी जा सकती है लेकिन बीसीसीआई को विश्वास है कि पृथ्वी जल्द ही फिट हो जाएंगे।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post पृथ्वी शॉ के चोटिल होने से निराश हुआ ये कांग्रेसी नेता, कहा अब नहीं दोहरा सकते 2003-04 का रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.