Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ओलंपिक 2012 के नमूनों की दोबारा जांच पर पांच भारोत्तोलक प्रतिबंधित

पेरिस
लंदन ओलंपिक 2012 के दौरान लिये गए मूत्र के नमूनों की दोबारा जांच होने पर दो ओलंपिक चैम्पियन समेत पांच भारोत्तोलकों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ ने सोमवार को इसकी जानकारी दी । उक्रेन के ओलेक्सी तोरोखती (105 किलो चैम्पियन) और उजबेकिस्तान के रूस्लान नुरूदिनोव (रियो ओलंपिक 2016 स्वर्ण पदक विजेता) दोनों को प्रतिबंधित स्टेरायड के सेवन का दोषी पाया गया है । रूस्लान का पदक हालांकि नहीं छीना जायेगा क्योंकि नमूने रियो ओलंपिक से चार साल पहले के हैं । अजरबैजान के वालेंटिन रिस्टोव 2012 में 56 किलो वर्ग में जीता कांस्य गंवा सकते हैं । उनके अलावा आर्मेनिया के मेलाइन डी और बेलारूस के मिकालाइ नोविकाउ के नतीजे भी पाजीटिव पाये गए हालांकि उन्होंने पदक नहीं जीता था ।