Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

2018 में वनडे क्रिकेट में इन 10 बल्लेबाजों ने बनाये हैं सबसे ज्यादा रन, देखें किस स्थान पर हैं रोहित-विराट

पिछले साल की तरह ही इस साल भी वनडे मैचों में भारतीय बल्लेबाजों ने जबरदस्त परफॉरमेंस दिया हैं। जहां पिछले साल वनडे मैचों के दौरान कप्तान कोहली ने सबसे ज्यादा 1460 रन बनाये थे। तो वही दूसरे नंबर पर 1293 रनों के साथ रोहित शर्मा मौजूद थे।

वही इस साल भी वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दोनों बल्लेबाजों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ हैं। पिछले साल की तरह इस साल भी पहले नंबर पट कोहली और दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा मौजूद हैं।

इन दोनों भारतीय बल्लेबाजों के अलावा टॉप 10 में भारतीय ओपनर शिखर धवन भी शामिल हैं। तो आइये इसी के साथ एक नजर डालते हैं एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों पर।

मुशफिकुर रहीम

बता दें बांग्लादेश के ये खिलाड़ी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 10वें स्थान पर हैं। मुशफिकुर रहीम ने मौजूदा साल में 19 मैचों के दौरान 770 रन अपने नाम किये थे। जिसमें इन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक लगाएं हैं। इस खिलाड़ी का सर्वाधिक स्कोर 144 रहा हैं।

शाई होप


वेस्टइंडीज के बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज होप ने इस साल के अंत में भारत और बांग्लादेश के दौरे पर बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन दिया हैं। इतना ही नहीं ये खिलाड़ी सबसे ज्यादा रन इकट्ठा करने के मामलें में भी नौवें स्थान पर आ गए हैं।

इस खिलाड़ी ने 2018 में खेले गये 18 मैचों के दौरान 875 रन अपने नाम किये हैं। जिसमें इनके तीन शतक और तीन अर्धशतक भी शामिल हैं। इस खिलाड़ी का सर्वाधिक स्कोर 146* का रहा हैं।

फखर ज़मान


पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज इस साल बेहतरीन फॉर्म में नजर आए हैं। इतना ही नहीं ये खिलाड़ी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में दोहरा शतक लगाने वाले अपने देश के पहले बल्लेबाज भी बने हैं।

इन्होंने इस साल 17 मैचों के दौरान 875 रन बनाये हैं। जिसमें इस खिलाड़ी के नाम पर दो शतक और छः अर्धशतक भी शामिल हैं,  इस दौरान इनका सर्वाधिक स्कोर 210* का रहा हैं।

जेसन रॉय

इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज जेसन रॉय ने इस साल जबरदस्त रन अपने नाम किये हैं। ये खिलाड़ी सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में सातवें स्थान पर हैं। उन्होंने इस साल 22 मैच खेले हैं। जिसमें इस खिलाड़ी ने 894 रन बनाएं हैं। जिसमें इनके नाम पर तीन शतक और एक अर्धशतक भी शामिल हैं। बता दे इस खिलाड़ी का सर्वाधिक स्कोर 180 रहा हैं।

शिखर धवन


टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन मौजूदा साल में सबसे ज्यादा बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में छठे स्थान पर रहे हैं। इस खिलाड़ी ने 19 मैचों में 49.83 की औसत और तीन शतक एवं दो अर्धशतक की मदद से 897 रन बनाये, जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 127 रहा हैं।

ब्रेंडन टेलर

pic credit getty image

ज़िम्बाब्वे के पूर्व कप्तान ब्रेंडन टेलर इस साल बेहतरीन फॉर्म में नजर आये हैं। इतना ही नहीं ये खिलाड़ी इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें स्थान पर आ गए हैं। इस साल इन्होंने 21 मैचों के दौरान दो शतक एवं चार अर्धशतक लगाकर 898 रन अपने नाम किये हैं।

जो रुट


इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रुट भी इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवे नंबर पर आ गए हैं। इस खिलाड़ी ने इस साल 24 मैच खेलते हुए तीन शतक एवं पांच अर्धशतक की मदद से 946 रन बनाये हैं।

जॉनी बैरेस्टो

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बैरेस्टो ने इस साल बेहतरीन प्रदर्शन दिया हैं। इतना ही नहीं इस साल ये खिलाड़ी सबसे ज़्यादा रन बनाने के मांमले में तीसरे नंबर पर रहे हैं। उन्होंने 22 मैचों में चार शतक एवं दो अर्धशतक की मदद से 1025 रन बनाये हैं।

रोहित शर्मा


टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने मौजूदा साल में शानदार प्रदर्शन दिया हैं। इस साल भी ये खिलाड़ी पिछली साल के जैसे दूसरे नंबर पर रहे हैं। रोहित ने इस साल 19 मैचों के दौरान पांच शतक एवं तीन अर्धशतक की मदद से 1030 रन बनाये हैं।

विराट कोहली


कोहली के इस साल के प्रदर्शन ने सभी बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया हैं। कोहली ने इस साल महज 14 मैच खेलकर की 1202 रन बनाये हैं। जिसमें इसका औसत 133.55 का रहा हैं। कोहली ने इस साल 6 शतकों के साथ तीन अर्धशतक भी लगाए हैं।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post 2018 में वनडे क्रिकेट में इन 10 बल्लेबाजों ने बनाये हैं सबसे ज्यादा रन, देखें किस स्थान पर हैं रोहित-विराट appeared first on SportzWiki Hindi.