Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

2018 में संन्यास लेने वाले इन 11 खिलाड़ियों की बना दें प्लेइंग इलेवन तो दे सकती हैं इंग्लैंड, भारत को भी मात

Cook passionate in your farewell test

साल 2018 में कई खिलाड़ियों ने अपने करियर को अलविदा कहा है। इस साल सन्यास लेने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो इतने खिलाड़ी हो जाएंगे जिसकी एक बेहतरीन प्लेइंग इलेवन बन जाएगी।

इस साल सन्यास लेने वाले खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन

कई खिलाड़ियों के सन्यास से भरा ये साल भारतीय क्रिकेट के भी काफी खिलाड़ियों को क्रिकेट करियर को अलविदा कहने को मजबूर किया। तो हम इस रिपोर्ट में डालेंगे इन खिलाडियों पर नजर जो इस साल हो चुके हैं रिटायर लेकिन बन सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन….

गौतम गंभीर

इस साल के अंत में भारतीय क्रिकेट के एक बड़े खिलाड़ी गौतम गंभीर ने अपने क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया। गौतम गंभीर वैसे तो साल 2016 से टीम का हिस्सा नहीं थे और इंतजार के बाद आखिर उन्होंने क्रिकेट छोड़ने का मन बना लिया

गौतम गंभीर का भारत के लिए बेहतरीन करियर रहा है। उन्होंने 58 टेस्ट मैचों में 4154 रन, 147 वनडे मैचों में 5238 रन और 37 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 932 रन बनाए।

एलिस्टर कुक

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और महान टेस्ट बल्लेबाजों में से एक रहे एलिस्टर कुक ने अपने क्रिकेट करियर को इस साल भारत के खिलाफ खेली गई घरेलू सीरीज में खत्म करने का फैसला किया।

Cook passionate in your farewell test

 

एलिस्टर कुक एक बड़े दर्जे के बल्लेबाज रहे जिन्होंने खासकर टेस्ट क्रिकेट में जबरदस्त छाप छोड़ी। कुक ने  161 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने अपने नाम 12472 रन दर्ज किए। इसके अलावा उन्होंने 92 वनडे मैच खेले और उसमें भी कुक ने 3204 रन बनाए।

केविन पीटरसन

इंग्लैंड के ही दिग्गज बल्लेबाज रहे केविन पीटरसन ने नेशनल टीम में वापसी के एक लंबे इंतजार के बाद आखिरकार इस साल की शुरुआत में अपने करियर को बाय-बाय कह दिया।

केविन पीटरसन भी एक शानदार बल्लेबाज रहे हैं। केविन पीटरसन ने 104 टेस्ट मैचों में 8181 रन बनाए। तो वहीं वनडे क्रिकेट में पीटरसन ने 136 मैचों में 4440 रन बनाए। टी-20 क्रिकेच में भी इनका बल्ला बोला और उन्होंने 37 मैचों में 1176 रन बनाए।

एबी डीविलियर्स

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डीविलियर्स ना केवल उनके देश के बल्कि पूरे क्रिकेट जगत के सबसे खतरनाक बल्लेबाज रहे हैं। एबी ने इस साल आईपीएल के बाद अचानक सन्यास ले लिया।

एबी डीविलियर्स ने  114 टेस्ट मैचों में 8765 रन बनाए। एबी ने 228 वनडे मैच भी खेले जिसमें उनके बल्ले से 9577 रन निकले तो टी-20 में उन्होंने 72 मैच खेले जिसमें उन्होंने 1672 रन बनाए।

मोहम्मद कैफ

भारतीय क्रिकेट में अपनी फील्डिंग के कारण मशहूर हुए मोहम्मद कैफ ने इस साल जुलाई में अपनी सभी तरह की क्रिकेट करियर को अलविदा करने का फैसला किया।

कैफ ने अपने क्रिकेट करियर में 13 टेस्ट और 125 वनडे मैच खेले। इसमें उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में जहां 624 रन बनाए तो वहीं वनडे मैचों में 2753 रनों का योगदान दिया।

ड्वेन ब्रावो

वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर रहे ड्वेन ब्रावो ने इस साल अचानक ही अपने क्रिकेट करियर को छोड़ने का फैसला किया। ड्वेन ब्रावो विंडीज के एक शानदार ऑलराउंडर रहे हैं।

ड्वेन ब्रावो ने 40 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने 2200 रन बनाने के साथ ही 86 विकेट हासिल किए, तो वहीं वनडे क्रिकेट में उन्होंने 199 विकेट लेने के साथ ही 2968 रन भी बनाए।  66 टी-20 मैचों में ब्रावो ने अपने नाम 1142 रन बनाने के साथ ही 52 विकेट दर्ज किए।

आरपी सिंह

भारतीय क्रिकेट टीम के एक समय शानदार स्विंग गेंदबाज रहे आरपी सिंह ने इस साल के आखिरी महीनों में अपने क्रिकेट करियर को खत्म किया।

आर पी सिंह ने भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट खेले जिसमें उन्होंने 14 टेस्ट मैचों में 40 विकेट, 58 वनडे मैचों में 69 विकेट और 10 टी-20 मैचों में 15 विकेट झटके।

प्रवीण कुमार

स्विंग गेंदबाजी के मामले में आरपी सिंह से भी बेहतर रहे भारत के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने भी वापसी के लंबे इंतजार के बीच अपने करियर को थाम लिया।

प्रवीण कुमार ने अपने करियर में भारत के लिए  6 टेस्ट मैचों में 27 विकेट, 68 वनडे मैचों में 77 विकेट और 10 टी-20 मैचों में 8 विकेट हासिल किए।

मुनाफ पटेल

भारतीय क्रिकेट टीम के एक और तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल ने भी इसी साल सन्यास लिया। मुनाफ पटेल भारतीय टीम के विश्वकप 2011 विजेता टीम के सदस्य रहे हैं।

Munaf Patel retired from competitive cricket

मुनाफ पटेल ने 13 टेस्ट मैचों में 35 विकेट, 70 वनडे मैचों में 86 विकेट और 3 टी-20 मैचों में 4 विकेट हासिल किए हैं।

मोर्ने मोर्केल

दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक रहे मोर्ने मोर्केल ने भी अचानक से अपने करियर को बाय-बाय कह दिया।

मोर्ने मोर्केल दक्षिण अफ्रीका के लिए तीनों ही फॉर्मेट का हिस्सा रहे। मोर्केल ने 86 टेस्ट मैचों में 309 विकेट, 117 वनडे मैचों में 188 विकेट और 44 टी-20 मैचों में 47 विकेट लेने में सफलता हासिल की।

रंगना हेराथ

श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटरों में अपना नाम शामिल करवाने वाले स्पिन गेंदबाज रंगना हेराथ ने अपने शानदार करियर को इस साल कुछ महीनों पहले ही अलविदा कहा है। रंगना हेराथ श्रीलंका के लिए मुरलीधरन के बाद सबसे बेहतरीन स्पिन गेंदबाज रहे।

इंग्लैंड के खिलाफ अपने गृहनगर में आखिरी टेस्ट मैच खेलने वाले रंगना हेराथ ने 93 टेस्ट मैचों में 433 विकेट, 71 वनडे मैचों में 74 विकेट और 17 टी-20 मैचों में 18 विकेट हासिल किए।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post 2018 में संन्यास लेने वाले इन 11 खिलाड़ियों की बना दें प्लेइंग इलेवन तो दे सकती हैं इंग्लैंड, भारत को भी मात appeared first on SportzWiki Hindi.