Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बिग बैश 2018-19 में सिक्के से नहीं बल्कि ऐसे होगा मैच का टॉस

ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टी-20 लीग बिग बैश की शुरुआत 19 दिसम्बर से हो रही है। इसके महिला संस्करण की शुरुआत पहले ही हो चुकी है। बिग बैश को इंडियन प्रीमियर लीग के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा लीग माना जाता है। इस लीग की शुरुआत 2011 में हुई थी और इसमें 8 टीमें हिस्सा केटी हैं। इसमें सिडनी सिक्सर्स, ब्रिस्बेन हीट, होबार्ट हरिकेंस, सिडनी थंडर, मेलबर्न रेनेगेड्स, एडिलेड स्ट्राइकर्स, मेलबर्न स्टार्स और पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम शामिल हैं।

टॉस में किया गया बदलाव

क्रिकेट के मैच में अभी तक सिक्के से टॉस किया जाता है। अब बिग बैश में इस प्रथा को बदलने की शुरुआत हो रही है। इस सीजन से इस लीग में टॉस के लिए सिक्के का इस्तेमाल नहीं किया जायेगा।

सिक्के की जगह टूर्नामेंट में बैट से टॉस किया जायेगा। सिक्के में जहाँ हेड और टेल होता था वहीं अब बैट से होने वाले टॉस में हिल्स और फ्लैटस होगा। इसके लिए अलग तरह के बैट का निर्माण भी किया जायेगा।

कई बार हो चुकी है टॉस खत्म करने की मांग

क्रिकेट में कई बार टॉस समाप्त करने की मांग हो चुकी है। इसकी सबसे ज्यादा बात टेस्ट क्रिकेट में होती है। यहाँ घरेलू टीम अपने हिसाब से पिच बनाकर मैच में जीत हासिल कर लेती है।

टेस्ट मैचों में टॉस को हटाकर उनकी जगह मेहमान टीम को बल्लेबाजी या गेंदबाजी करने का फैसला लेने अनुमति देने की बात होती है। हालाँकि, क्रिकेट की परंपरा को कोई बदलना नहीं चाहता इसी वजह से ऐसा नहीं किया जाता।

19 से होगी शुरुआत

बिग बैश टूर्नामेंट की शुरुआत 19 दिसम्बर से हो रही है। इसका पहला मैच ब्रिस्बेन हीट और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच खेला जायेगा। यह मैच ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर होगा। ब्रिस्बेन की टीम ने इस बार ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस लिन को अपना कप्तान बनाया है।

एडिलेड स्ट्राइक की कमान ट्रेविस हेड के हाथों में है लेकिन वह भारत के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रहे हैं। ऐसे में क्रिस लिन के साथ एडिलेड का नया कप्तान पहली बार बैट से टॉस करता दिखेगा।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post बिग बैश 2018-19 में सिक्के से नहीं बल्कि ऐसे होगा मैच का टॉस appeared first on SportzWiki Hindi.