साल 2018 अब अलविदा कहने के मुकाम पर खड़ा है। क्रिकेट के मैदान में इस साल कई यादगार उपलब्धियां खिलाड़ियों के द्वारा हासिल की गई। इस साल वनडे क्रिकेट की बात करें तो बल्लेबाजों का भी जमकर बोलबाला रहा है तो गेंदबाजों ने खूब अपना गदर मचाया।
इस साल रोहित शर्मा और मार्टिन गुप्टिल का वनडे फॉर्मेट की तुलना
इन सबके बीच साल 2018 खत्म होने को है तो आज हम आपको उन दो तूफानी सलामी बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं जिन पर हमेशा ही हर किसी की नजरें रहती है।

इस साल वनडे क्रिकेट के दो सबसे खतरनाक सलामी बल्लेबाज भारत के रोहित शर्मा और न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल पर खास नजरें रही हैं जिनका प्रदर्शन वैसे तो शानदार रहा लेकिन आपको इस रिपोर्ट में दिखाते हैं आखिर कौनसा बल्लेबाज इस साल वनडे में बाजी मारने में कामयाब रहा।
जाने इस साल गुप्टिल-रोहित के बीच आंकड़ों का खेल
एक नजर में देखा जाए तो रोहित शर्मा इस साल जहां पूरे साल वनडे क्रिकेट खेलते रहे और बढ़िया धमाल भी मचाते रहे तो वहीं मार्टिन गुप्टिल ज्यादातर चोट के कारण बाहर रहे हैं लेकिन जितने भी मौके मिले उन्होंने इस दोनों हाथों से लुभाया।

रोहित शर्मा
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का बल्ला तो इस साल जबरदस्त तरीके से बोला है। रोहित शर्मा ने इस साल वनडे क्रिकेट में खूब रन बनाए हैं।

वनडे फॉर्मेट की बात करें तो रोहित शर्मा ने इस साल 19 मैच खेले जिसमें 19 पारियों में 73.57 की औसत से 1030 रन बनाए। रोहित ने अपने इस जबरदस्त आंकड़ों के साथ 5 शतक और 3 अर्धशतक भी जड़े।
मार्टिन गुप्टिल
न्यूजीलैंड के तूफानी वनडे सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल का बल्ला भी इस साल की शुरुआत में बढ़िया चला लेकिन वो साल के आखिरी कुछ महीनों में चोट के कारण टीम से दूर रहे।

लेकिन इस साल गुप्टिल ने जो भी मैच खेले बढ़िया प्रदर्शन किया। मार्टिन गुप्टिल ने इस साल 10 वनडे मैच खेले जिसमें उन्होंने 10 पारियों में 47 की औसत से 423 रन बनाए। इस दौरान गुप्टिल ने 1 शतक और 2 अर्धशतक भी बनाए।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post अलविदा 2018- वनडे के 2 सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रोहित शर्मा और मार्टिन गुपिटल में जाने कौन रहा इस साल किस पर भारी appeared first on SportzWiki Hindi.