क्रिकेट प्रेमी टेस्ट और वनडे क्रिकेट से ज्यादा अब टी-20 क्रिकेट का मजा उठाते है. टी-20 क्रिकेट में बल्लेबाजों की विस्फोटक बल्लेबाजी देखने के लिए क्रिकेट प्रेमी हमेशा बेताब रहते है.
साल 2018 समाप्ति की ओर है और आज हम आपकों अपने इस खास लेख में इस साल टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांच बल्लेबाजों के बारे में ही बताएंगे.
आइये डालते है एक नजर टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस साल अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर :
एरोन फिंच

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ओपनर बल्लेबाज एरोन फिंच साल 2018 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले पर पांचवे स्थान में आते है. ऑस्ट्रेलिया के स्टार ओपनर बल्लेबाज एरोन फिंच ने इस साल कुल 17 मैच खेले है. जिसमे उन्होंने 40.84 की औसत व 176.41 के स्ट्राइक रेट से 531 रन बनाये हुए है. वह इस साल 172 रन का एक विस्फोटक शतक भी लगा चुके है.
4. बाबर आजम

टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में साल 2018 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में पाकिस्तान के स्टार बाबर आजम चौथे स्थान में आते है. पाकिस्तान के बाबर आजम ने इस साल टी-20 क्रिकेट में 12 मैच खेले है. जिसमे उन्होंने 62.55 की शानदार औसत से व 126.51 के स्ट्राइक रेट से 563 रन बनाये है.
3. फखर जमान

पाकिस्तान के स्टार ओपनर बल्लेबाज फखर जमान भी इस सूची के तीसरे स्थान पर आते है. पाकिस्तान के स्टार ओपनर बल्लेबाज फखर जमान ने इस साल 2018 में कुल 17 मैच खेले है. जिसमे उन्होंने 33.88 की औसत व 148.83 के स्ट्राइक रेट से 576 रन बनाये है.
2. रोहित शर्मा

भारत के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा साल 2018 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले पर दुसरे स्थान में आते है. भारत के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इस साल कुल 19 मैच खेले है. जिसमे उन्होंने 36.87 की औसत व 147.50 के स्ट्राइक रेट से 590 रन बनाये हुए है. वह इस साल दो शतक भी लगा चुके है.
1. शिखर धवन

भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन साल 2018 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले पर पहले स्थान में आते है. शिखर धवन ने इस साल भारतीय टीम के लिए कुल 18 टी-20 मैच खेले है. जिसमे उन्होंने 40.52 की औसत व 147.22 के स्ट्राइक रेट से 689 रन बनाये हुए है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post साल 2018 में टी-20 क्रिकेट में इन 5 बल्लेबाजो ने बनाये हैं सबसे ज्यादा रन, टॉप पर नहीं हैं विराट और रोहित appeared first on SportzWiki Hindi.