अपनी अच्छी और बुरी यादों के बीच साल 2018 हम से विदा होने जा रहा है। इस साल क्रिकेट के मैदान में भी ऐसे ही पल देखने को मिले। किसी खिलाड़ी के नाम खुशी तो किसी खिलाड़ी के नाम गम, इनके बीच इस साल का अंत आ ही गया।
इस साल सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज
इस साल बल्लेबाजों ने भी क्रिकेट के मैदान में खूब धमाल किया है। वनडे क्रिकेट की बात करें तो कुछ बल्लेबाज ऐसे हैं, जो बिल्कुल भी नहीं रूके और एक के बाद एक शतकों का अंबार लगाते रहे। तो इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं साल 2018 के सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज
विराट कोहली- 6 शतक
अगर किसी साल का कोई बल्लेबाजी रिकॉर्ड की चर्चा की जाए और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के नाम की चर्चा ना हो ऐसा कैसे संभव है। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का हर बल्लेबाजी रिकॉर्ड में जिक्र जरूर होगा।

इस साल विराट कोहली ने ना सिर्फ रनों का एक एवरेस्ट खड़ा किया, बल्कि उन्होंने शतकों की भी झड़ी लगा दी। कोहली ने इस साल 14 मैचों में ही 6 वनडे शतक जड़े।
रोहित शर्मा- 5 शतक
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के बल्ले ने इस साल खतरनाक रूप अख्तियार किया। रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट फॉर्मेट में जबरदस्त हमला बोलते हुए शतक के मामले में दूसरे स्थान पर रहे।

रोहित शर्मा ने इस साल 19 वनडे मैच खेले। इन मैचों में रोहित के बल्ले से कुल 5 शतक निकले। रोहित के इस प्रदर्शन ने उन्हें इस साल का बेस्ट बल्लेबाज भी बनाया।
जॉनी बेयरस्टो- 4 शतक
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो बिना किसी शक के एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं, लेकिन इस साल उन्होंने जो बल्लेबाज की है वो उन्हें बेस्ट बनाया है।

जॉनी बेयरस्टो के लिए तो ये साल कुछ ज्यादा ही कमाल का रहा है। वनडे क्रिकेट में बेयरस्टो के बल्ले की ऐसी धमक दिखी कि उन्होंने 22 मैचों में 4 शतक भी जड़े।
शॉन मार्श- 3 शतक
ऑस्ट्रेलिया के लिए साल 2018 कभी ना याद करने वाला रहा है। इस साल ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने इतिहास के सबसे बुरे दौर से गुजरी लेकिन इस बीच शॉन मार्श ने अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया।

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज शॉन मार्श का प्रदर्शन इस साल वनडे क्रिकेट में बहुत शानदार रहा। उन्होंने इस साल केवल 7 वनडे ही खेले, लेकिन इनमें उन्होंने 3 शतक जड़े।
एरोन फिंच – 3 शतक
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज एरोन फिंच के लिए ये साल जैसे-जैसे अंत की ओर गया उनकी फॉर्म को खत्म करता गया। लेकिन इसके बाद भी फिंच के बल्ले से खूब विस्फोट हुआ है।

एरोन फिंच ने इस साल शानदार बल्लेबाजी करते हुए 11 वनडे मैच खेले। इनमें एरोन फिंच ने 3 शतकीय पारियां भी अपने नाम की।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post 2018 में इन पांच बल्लेबाजों के नाम है सबसे ज्यादा वनडे शतक, लिस्ट में 2 भारतीय appeared first on SportzWiki Hindi.