साल 2018 समाप्ति की ओर है, इसलिए क्रिकेट के दिग्गज अपनी ड्रीम प्लेइंग इलेवन बनाने लगे है. इसी बीच मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी साल 2018 की बेस्ट टेस्ट इलेवन टीम चुनी है. आज हम आपकों अपने इस खास लेख में कमेंटेटर हर्षा भोगले की साल 2018 की बेस्ट टेस्ट इलेवन के बारे में ही बताएंगे.
सिर्फ 2 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह

आपकों बता दें, कि मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने अपनी टीम की इस प्लेइंग इलेवन में सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी है. भारतीय कप्तान विराट कोहली और स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ही हर्षा भोगले की इस प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बना पाये है.
हर्षा भोगले ने न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के 2-2 खिलाड़ियों को जगह दी है. वहीं पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के 1-1 खिलाड़ी को हर्षा भोगले ने अपनी ड्रीम टेस्ट इलेवन टीम में चुना है.
विलियमसन, कोहली, डीविलियर्स को मध्यक्रम की जिम्मेदारी

हर्षा भोगले ने ओपनिंग की पोजीशन के लिए श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने और न्यूजीलैंड के टॉम लेथम को चुना है. मध्यक्रम में केन विलियमसन, विराट कोहली, एबी डीविलियर्स को जगह मिली है.
वहीं विकेटकीपर के तौर पर हर्षा भोगले की पसंद जोस बटलर की है. दो तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में हर्षा ने जेसन होल्डर और पैट कमिंग्स को जोड़ा है. टीम के स्पिनर नाथन लियोन है, तो वहीं नई गेंद के लिए उन्होंने मोहम्मद अब्बास और जसप्रीत बुमराह को जगह दी है.
हर्षा भोगले द्वारा चुनी गई यह टीम काफी मजबूत नजर आ रही है. उनकी यह टीम दुनिया की किसी भी टेस्ट टीम को आसानी से हरा सकती है.
इस प्रकार है हर्षा भोगले की साल 2018 की बेस्ट टेस्ट प्लेइंग इलेवन

दिमुथ करुणारत्ने, टॉम लेथम, केन विलियमसन (कप्तान), विराट कोहली, एबी डीविलियर्स, जोस बटलर, जेसन होल्डर, पैट कमिंग्स, नाथन लियोन, मोहम्मद अब्बास, जसप्रीत बुमराह
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post हर्षा भोगले ने चुनी 2018 की बेस्ट टेस्ट इलेवन, सिर्फ इन 2 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह, इन्हें बनाया कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.