Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : आकाश चोपड़ा ने चुनी 2018 की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम, 3 भारतीयों को दी जगह, विराट को नहीं बनाया कप्तान

आकाश चोपड़ा

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मशहूर कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने साल 2018 की बेस्ट टेस्ट इलेवन टीम चुनी है. भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने अपनी यह टीम खुद अपने youtube चैनल आकाशवाणी में पोस्ट की है.

साथ ही आकाश चोपड़ा ने अपने youtube चैनल पर एक पोल भी चलाया था. जहां उन्होंने अपने प्रशंसकों से 2018 की बेस्ट टेस्ट इलेवन टीम चुनने के लिए कहा था.

प्रशंसकों द्वारा चुनी गई  2018 की बेस्ट टेस्ट इलेवन टीम

एलिस्टर कुक, एडियन मक्रम, चेतेश्वर पुजारा, जो रूट, विराट कोहली, केन विलियमसन, जॉनी बैरेस्टो (विकेटकीपर), नाथन लियोन, कगिसो रबाडा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह

आकाश चोपड़ा ने किये तीन बदलाव 

आपकों बता दें, कि प्रशंसकों द्वारा चुनी गई 2018 की बेस्ट टेस्ट टीम से आकाश चोपड़ा ने तीन बदलाव किये. उन्होंने जहां एलिस्टर कुक की जगह दिमुथ करुणारत्ने को मौका दिया.

वहीं जो रूट की जगह पाकिस्तान के हैरिस सोहेल को अपनी टीम में शामिल किया. भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी हटाकार आकाश चोपड़ा ने स्टुअर्ट ब्रॉड को अपनी टीम में शामिल किया.

यहाँ देखे आकाश चोपड़ा की बेस्ट टेस्ट इलेवन 2018 

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने विराट कोहली को नजरअंदाज कर केन विलियमसन को अपनी इस ड्रीम इलेवन टीम की कप्तानी दी है. वहीं विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी आकाश चोपड़ा ने इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बैरेस्टों को दी है.

वहीं सभी को हैरान करते हुए आकाश चोपड़ा ने पाकिस्तान के हैरिस सोहेल को भी अपनी इस प्लेइंग इलेवन में जगह दी है. आकाश चोपड़ा का मानना है, कि हारिस सोहेल मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजी भी करते है, इसलिए उनके होने से टीम को बैलेंस मिलता है.

दिमुथ करुणारत्ने, एडियन मक्रम, चेतेश्वर पुजारा, जो रूट, विराट कोहली, केन विलियमसन (कप्तान), हारिस सोहैल, जॉनी बैरेस्टो (विकेटकीपर), नाथन लियोन, कगिसो रबाडा, स्टुअर्ट ब्रॉड, जसप्रीत बुमराह

 यहाँ देखे आकाश चोपड़ा की टीम का वीडियो 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वीडियो : आकाश चोपड़ा ने चुनी 2018 की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम, 3 भारतीयों को दी जगह, विराट को नहीं बनाया कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.