साल 2018 खत्म होने की कगार पर हैं। इस साल भारतीय क्रिकेट टीम ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में बहुत सारी शानदार पारियां खेली हैं। इस साल अगर कई सारे पुराने रिकार्ड्स बने हैं तो कई सारे टूटे भी हैं। इस साल क्रिकेट की दुनिया में बहुत सारे नए चेहरे भी क्रिकेट की दुनिया में चमके है।
तो वहीं कई सारे पुराने चेहरों ने बेहतरीन बल्लेबाजी करके रिकार्ड्स बनाये हैं। वैसे ये समय भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बेहद ही शानदार चल रहा हैं। इस साल भारतीय क्रिकेट टीम ने 180 शतक के साथ -साथ 306 अर्धशतक भी बनाए हैं।
इतना ही नहीं इस साल गेंदबाजों में भी बेहतरीन सुधार देखने को मिला हैं। तो आइए आज इसी कड़ी में नज़र डालते हैं। ऐसे चार बेहतरीन बल्लेबाजों पर जिन्होंने वनडे इंटरनेशनल में शानदार बल्लेबाजी की है।
शिखर धवन

इस खिलाड़ी को भारतीय क्रिकेट टीम में बेहतरीन बल्लेबाज माना जाता हैं। इस साल इन्होंने बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ 897 अपने नाम किये हैं। शिखर 49.83 की औसत के साथ इस सूची में चौथे नंबर पर हैं। बता दे टीम इंडिया के इस बेहतरीन खिलाड़ी ने अभी तक 3 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं।
2018 में इनका सबसे बड़ा स्कोर 127 रन का हैं। इस खिलाड़ी ने 63.99 प्रतिशत स्कोर की मदद से साल भर में 127 चौक्के और 11 छक्के प्राप्त किये हैं। वैसे शिखर धवन और रोहित शर्मा की ये साझेदारी वाली जोड़ी बेहतरीन कमाल दिखाती हैं।
इस जोड़ी को 2013 के इनके प्रदर्शन के बाद से काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा हैं। अगर ये जोड़ी 2019 के वर्ल्ड कप में खेलती हैं तो भारत के लिए वर्ल्ड कप का खिताब हासिल करना आसान हो जाएगा।
जोस बटलर

इस साल इस खिलाड़ी का भी प्रदर्शन बेहद शानदार रहा हैं। इस साल आईपीएल मैचों के दौरान भी इन्होंने अपना बेहतरीन कमाल दिखाया। जिसके चलते आज वो ऑरेंज कैप के दावेदार भी रहे हैं। इस साल इस खिलाड़ी ने 18 वनडे इंटरनेशनल पारियां खेली हैं।
जिसमें इन्होंने 113.53 की शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 671 रन बनाए हैं। इतना ही नहीं इस खिलाड़ी ने इस साल 2 शतक और 4 अर्धशतक भी लगाए हैं। बटलर ने इस साल 60 चौक्के और 19 छक्के भी अपने नाम किये हैं।
इस साल इस खिलाड़ी का सबसे शानदार प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध रहा हैं। बटलर विश्वकप के लिए मजबूत खिलाड़ी माने जाते हैं।
फखर जमान

फखर जमान पाकिस्तान टीम का एक ऐसा नाम हैं जो पाकिस्तान की टीम में अपनी अहम जगह बना चुके हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में आने के बाद से इस खिलाड़ी का खेल दिन पर दिन अच्छा होता चला गया।
इस साल इस खिलाड़ी ने 17 पारियों में 67.30 की औसत और 96.47 की स्ट्राइइक रेट के साथ 875 रन अपने नाम किये हैं। 2018 में इस खिलाड़ी ने 2 शतक और 6 अर्धशतक भी लगाए हैं। इतना ही नहीं इस खिलाड़ी ने दोहरा शतक भी अपने नाम किया हैं।
रोहित शर्मा

चैंपियंस ट्रॉफी 2013 के बाद से भारतीय क्रिकेट टीम में धमाल मचाने वाले रोहित शर्मा ने इस साल यानि की 2018 में अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिया हैं। इस साल इस खिलाड़ी ने न सिर्फ अपना शानदार प्रदर्शन दिया हैं।
बल्कि दुनिया पर अपनी धाक भी जमाई हैं। रोहित ने इस साल 19 पारियों में 73.57 की औसत से और 100.29 की स्ट्राइक रेट के साथ 1030 रन अपने नाम किये हैं। इतना ही नहीं इस साल रोहित ने 5 शतक भी अपने नाम किये हैं।
जोकि इस सूची से भी कई ज्यादा हैं। रोहित ने इस साल अपने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ 104 चौके और 39 छक्के भी जड़े हैं। इनके प्रदर्शन को देखते हुए ये उम्मीद लगाई जा रही हैं कि अगर इनका ये प्रदर्शन लगातार बना रहता है, तो भारत को इस बार के वर्ल्ड कप के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post 2018 में पूरी दुनिया पर रहा इन 4 बल्लेबाजो का दबदबा, सबसे तेज औसत से बनाये रन appeared first on SportzWiki Hindi.