Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एक दिवसीय मैच : साल 2018 में सबसे ज्यादा चौके मारने वाले शीर्ष 5 बल्लेबाजों में 3 इंडियन क्रिकेटर्स

साल 2018 में एक दिवसीय मैच के दौरान क्रिकेट में कई शानदार पारिया देखने मिली हैं। वहीं टीम इंडिया के लिए भी यह साल काफी अच्छा रहा है। इस टीम के बल्लेबाजों ने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए जमकर रन बटोरे हैं। बता दें कि टीम इंडिया के अतिरिक्त अन्य क्रिकेट टीमों के खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किए हैं।इस स्टोरी में हम आपको क्रिकेट जगत के उन पांच शीर्ष खिलाड़ियों से रूबरू करवाने जा रहे हैं, जिन्होंने साल 2018 में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके जड़े हैं।

1-शिखर धवन (भारत), 127 चौके

साल 2018 में खेले गए एक दिवसीय मैचों में सबसे ज्यादा चौका मारने वाले खिलाड़ी का नाम है शिखर धवन है। शिखर धवन ने 19 वनडे मैच खेलते हुए कुल 897 रन बनाए। जिसमें उन्होंने कुल 127 चौके लगाए।

2-जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड), 124 चौके

इस सूची में इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो दूसरे पायदान पर मौजूद हैं। 22 वनडे मैच खेलते हुए बेयरस्टो कुल 1025 रन बनाए हैं, जबकि उन्होंने कुल 124 चौके जड़े हैं।

3-विराट कोहली (भारत), 123 चौके

इंडियन टीम के कप्तान और तूफानी बल्लेबाज विराट कोहली ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। साल 2018 में 14 वनडे मैच खेलते हुए उन्होंने कुल 1202 रन बटोरेे हैं, जबकि कुल 123 चौके मारे हैं। इस साल सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में वह तीसरे पायदान पर हैं।

4-रोहित शर्मा (भारत), 104 चौके

साल 2018 में एक दिवसीय मैचों में सर्वाधिक चौका मारने वाले खिलाड़ियोें की सूची में चौथे नंबर पर भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। 19 वनडे मैच खेलते हुए उन्होंने कुल 1030 रन बनाएं, जबकि 104 चौके जड़े हैं।

5-फखर जमान (पाकिस्तान), 101 चौके

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज फखर जमान ने भी इस साल बेहतरीन प्रदर्शन किया है। साल 2017 में वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने वाले फखर ने साल 2018 में कुल 17 वनडे मैच खेलते हुए कुल 875 रन बनाए हैं। जबकि उन्होंने इस साल वनडे मैच में कुल 101 चौके मारे हैं। इस साल वनडे में सबसे ज्यादा चौके मारने वाले टॉप 5 बल्लेबाजो की सूची में पाकिस्तान के यह इकलौते खिलाड़ी हैं।



Herald