हर साल क्रिकेट का स्तर बढ़ता जा रहा है. जिस वजह से कई बार कमजोर टीमें भी कई बड़े उलटफेर करती है. ऐसे में आज हम अप को इस साल के सबसे अच्छे और रोमांचक मैचों के बारे में बताएँगे. इन मैचों ने दर्शकों की सांसें रोक दी थी. तो आइये जानते है इस साल के सबसे रोमांचक मैचों के बारे में:
भारत और अफगानिस्तान (एशिया कप)

दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच ये मैच खेला गया था.भारत और अफगानिस्तान का मैच बेहद ही रोमांचक रहा था,लेकिन दुख इस बात का है कि मैच का नतीजा नहीं निकल सका था. मैच टाई हो गया. भारत को अंतिम 2 बॉल पर एक रन की जरुरत थी, लेकिन जडेजा (25) भारत को जीत नहीं दिला सके.
भारतीय टीम अफगानिस्तान से मिले 253 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी. भारत को लोकेश राहुल (60), रायडू (57) ने बेहद की शानदार शुरुआत दिलाई थी, लेकिन अन्य बल्लेबाजों के गैर जिम्मेदाराना रवैये से भारत जीत की दहलीज पर पहुंच कर भी जीत का स्वाद नहीं चख सका.
भारत और बांग्लादेश(एशिया कप फाइनल)

एशिया कप का फाइनल मैच भी ड्रामे वाला नही हुआ था.इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने 223 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया के बल्लेबाज़ शुरुआत से कुछ ख़ास नही के सके थे.
हालाँकि बाद में जाधव और कार्तिक ने टीम को सँभालने की कोशिश भी की थी, लेकिन कार्तिक के आउट होने के बाद मैच में रोमाचंक मोड़ आ गया था, लेकिन अंत में जाधव ने चोटिल होने के बाद भी आखिरी गेंद पर टीम इंडिया को जीत दिला दी. इस जीत के साथ ही भारत ने एशिया कप पर भी कब्ज़ा किया था.
भारत और साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका के लिए भारत के खिलाफ लिमिटेड ओवर की सीरीज कुछ ख़ास नही रही थी. लेकिन इस सीरीज के तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका को एक भविष्य का सितारा जरुर मिला था.
भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मैच में 289 रन बनाए थे,लेकिन बारिश की वजह से साउथ अफ्रीका को इस मैच में 207 रन का स्कोर मिला था. जिसके बाद क्लासेंन टीम इंडिया के होश उड़ाते हुए मैच को साउथ अफ्रीका की झोली में डाल दिया था. इस मैच में उन्होंने कुलदीप और चहल की अच्छी क्लास लगाईं थी.
भारत और बांग्लादेश (निदाहस ट्राफी) फाइनल
![]()
टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर निदाहास ट्रॉफी अपने नाम की थी, लेकिन भारत के सामने काफी कमजोर मानी जा रही बांग्लादेश ने एक समय भारत के हाथ से लगभग मैच छीन ही लिया था, लेकिन दिनेश कार्तिक की 8 गेंदों पर खेली गई उस पारी ने बांग्लादेश के हाथों से जीत छीनकर भारत की झोली में डाल दिया.
खासतौर पर अंतिम गेंद पर कार्तिक के बल्ले से निकला वो लंबा छक्का बाउंड्री क्रॉस करते ही विजयी छक्का बन गया. बांग्लादेश ने भारत को 167 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने अंतिम गेंद पर हासिल कर लिया.
भले ही इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने 56 रन की पारी खेली हो, लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की 8 गेंदों पर 29 रन की पारी उन पर ज्यादा भारी पड़ी. कार्तिक का ये छक्का पुरे क्रिकेट करियर में यादगार बन गए.
स्कॉटलैंड और इंग्लैंड

आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर एक पर मौजूद इंग्लिश क्रिकेट टीम को स्कॉटलैंड के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी. इस मैच में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को 6 रन से हरा दिया था.
ये वनडे क्रिकेट इतिहास में स्कॉटलैंड की इंग्लैंड के खिलाफ यह पहली जीत थी. स्कॉटलैंड की इस रोमांचक जीत के हीरो कैलम मैक्लॉड रहे जिन्होंने नाबाद 140 रन की तूफानी पारी खेली थी.
The post 2018 के 5 सबसे रोमांचक मैच जिसने रोक दी थी प्रशंसको की सांसे, 4 मौकों पर भारत रहा गवाह appeared first on SportzWiki Hindi.