2018 का साल लगभग समाप्त होने वाला है। क्रिकेट के नजरिये से यह साल काफी शानदार रहा। पुरे साल रिकॉर्ड बनने और टूटने का सिलसिला जारी रहा। खासकर बल्लेबाजी में एकबार फिर पुरे साल टॉप ऑर्डर ही छाया रहा। विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाये वहीं भारत के लिए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भी ज्यादा पीछे नहीं थे। अन्य देश के बल्लेबाजों ने भी पुरे साल जमकर रन बरसाए।
आईये आपको इस साल वनडे मैचों में खेली गयी 5 सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी के बारे में बताते हैं।
5. विराट कोहली- 160* बनाम दक्षिण अफ्रीका

भारतीय टीम इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर थी। टेस्ट सीरीज हारने के बाद भारतीय टीम ने वनडे मैचों में शानदार वापसी की। इसी सीरीज में कप्तान विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला। इसी सीरीज के तीसरे वनडे में उन्होंने 160 रनों की नाबाद पारी खेली।
केपटाउन में खेले गये इस मैच में विराट ने 159 गेंद में यह पारी खेली। इस पारी में 12 चौके और 2 छक्के भी शामिल थे। भारत ने इस मैच को 124 रनों से अपने नाम किया था।
4. रोहित शर्मा- 162 बनाम वेस्टइंडीज

वनडे क्रिकेट में 3 दोहरा शतक बना चुके रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में 162 रनों की पारी खेली थी। 137 गेंदों की अपनी इस पारी में उन्होंने 20 चौके और 4 छक्के जड़े।
भारतीय पारी में 37 गेंद बचे थे तभी वह आउट हो गये। वह पूरा खेलते तो शायद एक और दोहरा शतक बन जाता। भारत ने इस मैच को 224 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया था।
3. जेसन रॉय- 180 बनाम ऑस्ट्रेलिया

साल की शुरुआत में इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गयी थी। मेलबर्न में खेले गये पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के सामने 305 रनों का लक्ष्य रखा। इंग्लैंड के लिए सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय की 180 रनों की बदौलत इंग्लैंड में सात गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।
यह किसी विदेशी बल्लेबाज का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में सबसे बड़ी पारी भी थी। 151 गेंद में पारी में उन्होंने 16 चौके और 5 छक्के लगाये।
2. रॉस टेलर- 181* बनाम इंग्लैंड

फरवरी मार्च में इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर थी। चौथे मैच में इंग्लैंड ने कीवी टीम के सामने जीत के लिए 336 रनों का लक्ष्य रखा। कीवी सलामी बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गये, लेकिन रॉस टेलर ने अन्य बल्लेबाजों के साथ मिलकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। उन्होंने इस मैच में 147 गेंद पर 181 रनों की नाबाद पारी खेली।
1. फखर जमान- 210* बनाम ज़िम्बाब्वे

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेलने वाले पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने इस साल वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी खेली।
फखर ज़मान वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले पाकिस्तान के पहले बल्लेबाज भी हैं। ज़िम्बाब्वे के दौरे पर तीसरे मैच में उन्होंने 156 गेंद में 210 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 24 चौके और 5 छक्के जड़े थे।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post 2018 में वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों में भारत का दबदबा appeared first on SportzWiki Hindi.