भारतीय क्रिकेट के भविष्य के नजरिए से देखे तो साल 2018 बहुत ही जबरदस्त रहा है। इस साल भारतीय क्रिकेट टीम को कई युवा प्रतिभाशाली क्रिकेटर मिले हैं। जिसमें से कई खिलाड़ियों को तो भारत के लिए अपने करियर का आगाज करने का मौका मिल गया।
भारत के इन 5 युवा सितारों को इस साल नहीं मिला मौका
तो कई ऐसे प्रतिभाशाली क्रिकेटर रहे जिनके बारे में माना जा रहा था कि वो भी इसी साल डेब्यू करने में कामयाब रहेंगे लेकिन ऐसा हो ना सका। तो आईए आपको दिखाते हैं वो 5 युवा सितारें जिनको इस साल डेब्यू का नहीं मिला मौका…
शुभमन गिल
इसी साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए अंडर-19 विश्व कप के दौरान अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले शुभमन गिल भारतीय क्रिकेट के भविष्य के सितारें माने जा रहे हैं। शुभमन गिल ने आईपीएल के साथ ही घरेलू क्रिकेट में भी जबरदस्त प्रभावित किया।

जिससे माना जा रहा था कि उन्हें भी पृथ्वी शॉ की तरह इसी साल डेब्यू का मौका मिल जाएगा लेकिन इस साल शुभमन को ये शुभ काम करने का मौका नहीं मिला लेकिन अगले साल जल्द ही ये टीम का हिस्सा होंगे।
मयंक मारकंडे
इंडियन प्रीमियर लीग ने भारतीय क्रिकेट में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की खोज की है। उसी तरह से इस साल हुए आईपीएल में पंजाब के युवा स्पिन गेंदबाज मयंक मारकंडे एक खोज के रूप में सामने आए।

मयंक मारकंडे ने आईपीएल में बहुत ही प्रभावशाली गेंदबाजी की और हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। ऐसे में उनकी 2018 में ही टीम इंडिया में एन्ट्री की संभावना थी लेकिन इस साल तो उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिल सका।
नीतिश राणा
दिल्ली के युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज नीतिश राणा पिछले दो आईपीएल सीजन से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। नीतिश राणा आईपीएल के साथ ही घरेलू क्रिकेट में भी अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाने से पीछे नहीं रहे हैं।

नीतिश राणा के इस शानदार प्रदर्शन से उम्मीद की जा रही थी कि इस साल उन्हें भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने का मौका मिल जाएगा लेकिन इस साल नीतिश को खाली हाथ ही रहना पड़ा।
प्रसिद्ध कृष्णा
कर्नाटक के युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आईपीएल में इस साल बीच में कोलकाता नाइट राईडर्स ने अपने तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी के चोटिल होने के बाद टीम का हिस्सा बनाया।

जिसके बाद तो प्रसिद्ध कृष्णा ने आईपीएल में मिले मौके को दोनों हाथों से भुनाया और बेहतरीन प्रदर्शन किया जिससे माना जा रहा था कि उन्हें भारतीय टीम का टिकट मिलेगा लेकिन इस साल तो ये नहीं हो सका।
कमलेश नागटकोटी
पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल की तरह ही इसी साल आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में अपनी छाप छोड़ने वाले तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी ने खासा प्रभाव छोड़ा है। कमलेश नागरकोटी ने अपनी तेज गेंदबाजी से जो छाप छोड़ी

उससे तो ये माना जा रहा था कि भारतीय क्रिकेट को ऐसे तेज गेंदबाज की जरूरत है और उन्हें मौका इसी साल दिया जा सकता है लेकिन इस साल तो ऐसा नहीं हो सका।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post 2018 में डेब्यू के हकदार थे ये 5 खिलाड़ी फिर भी नहीं मिला भारतीय टीम में मौका appeared first on SportzWiki Hindi.