Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अलविदा 2018: विराट के नाम रहा यह साल, जानें बेस्ट 5 पारियां

स्पोर्ट्स डेस्क। नया साल शुरू होने जा रहा है लेकिन उससे पहले आज हम साल 2018 के बार में चर्चा करेंगे। हर हाल की तरह इस साल क्रिकेट में कई रिकॉर्ड बने और टूटे है, लेकिन आज हम आपको भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की इस साल की पांच बेस्ट पारियां बताने जा रहे है-

पर्थ टेस्ट में शतक
भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की खेली जा रही है। सीरीज 1-1 पर बराबर चल रही है। लेकिन टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में पहली पारी में 123 रन बनाए। 257 गेंदों की पारी में कोहली ने 13 चौके और 1 छक्का लगाया। कोहली की यह शतकीय पारी 1992 में सचिन तेंदुलकर के बाद पर्थ में किसी भारतीय बल्लेबाज की पहली शतकीय पारी थी।

नॉटिंघम टेस्ट में शतक
विराट कोहली ने इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया, जिसको लेकर जमकर तारीफ भी हुई। भारत भले ही टेस्ट सीरीज हार गई लेकिन कोहली का बल्ला खूब चला। उन्होंने नॉटिंघम टेस्ट की दूसरी पारी में 197 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 103 रन बनाए। कोहली ने इस मैच की पहली पारी में 97 रन बनाए थे।

केपटाउन में खेली 160 रन की पारी
विराट का बल्ला वनडे में भी जमकर गरजा। उन्होंने साउथ अफ्रीका के दौरे पर केपटाउन वनडे में शानदार शतकीय पारी खेली। विराट ने 159 गेंदों में नाबाद 160 रन बनाए।

वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक
विराट कोहली ने मेहमान टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 119 गेंदों में 107 रन की पारी खेली। इस शतक के बदौलत टीम इंडिया ने 43 रन से यह मैच जीता।

टी20 में 61 रन की पारी
कोहली का टी20 में भी शानदार बल्ला चला। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नवंबर में सिडनी में खेले गए मैच में 41 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 61 रन बनाए। यह मैच भारत ने जीता था।

यह भी पढ़े:-

IND vs AUS, 3rd Test: मेलबर्न में भारत की फतेह लगभग तय, जीत से 2 कदम दूर

दुनिया के सबसे तेज धावक बोल्ट से भी तेज दौड़कर माही ने टीम इंडिया को दिलवाई थी जीत

Ind vs Aus 3rd Test: मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया की हालत खराब, भारत जीत से 7 विकेट दूर



Herald