स्पोर्ट्स डेस्क। साल 2018 समाप्त होने जा रहा है और इस साल खेल के क्षेत्र में पुरुषों ने ही नहीं बल्कि महिलाओं ने भी देश का नाम रोशन किया है। आज हम आपको भारतीय महिला खिलाड़ियों की 5 बाद उपलब्धियों के बारे में बताने जा रहे है-
मैरीकॉम
35 वर्षीय भारतीय महिला बॉक्सर एमसी मैरीकॉम ने नई दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में युक्रेन की मुक्केबाज हना ओखोटा को 5-0 से हराकर रिकॉर्ड छठवीं बार विश्व चैंपियनशिप खिताब अपने नाम किया।
हिमा दास
इस साल युवा धाविका हिमा दास ने सबसे बड़ी उपलब्धि अपने नाम की थी। हिमा दास ने फिनलैंड के ताम्पेरे में आयोजित IAAF वर्ल्ड अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 400 मीटर फर्राटा दौड़ 51.46 सेकेंड में पूरी कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया और इतिहास रचा।
विनेश फोगाट
कुश्ती में विनेश फोगाट ने जकार्ता-पालेमबांग में आयोजित एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया और 50 क्रिग्रा में इतिहास रचा।
पीवी सिंधू
23 वर्षीय स्टार शटलर पीवी सिंधू ने चीन में आयोजित बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स के फाइनल मुकाबले में जापान की निजोमी ओकुहारा को 21-19, 21-17 से मात देकर इतिहास रचा। सिंधू बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं।
हरमनप्रीत कौर
क्रिकेट में वैसे तो भारतीय पुरुष टीम का दबदबा ज्यादा रहता है लेकिन साल 2018 में स्टार महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर ने वेस्टइंडीज में आयोजित महिला टी-20 विश्वकप के पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी कर इतिहास रच दिया। उन्होंने टी-20 विश्वकप में शतक जड़ पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं। यही नहीं पुरुषों के टी-20 विश्वकप में कोई भारतीय बल्लेबाज ऐसा आजतक नहीं कर सका है।
यह भी पढ़े:-
अलविदा 2018: विराट के नाम रहा यह साल, जानें बेस्ट 5 पारियां
2018 अलविदा: इस साल ये क्रिकेटर बने पिता, एक क्लिक में देखें लिस्ट
2018 में इन भारतीय खिलाड़ियों का रहा जलवा, कमाई जानकर उड़ जायेंगे होश
Herald