इंटरनेटड डेस्क। बहुत जल्द ही 2018 हमारे बीच से विदा लेने वाला है। साल 2018 के बाद 2019 के आने में अब बस कुछ ही दिन बाकी है। 2018 क्रिकेट के लिए बहुत अच्छा रहा। कई खिलाड़ियों ने क्रिकेट के मैदान में कई शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। आज हम आपको उन टॉप भारतीय बल्लेबाजों के बारें में बताने जा रहे जिन्होंने इस साल टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाए। तो आइए नजर डालिए...
IPL Auction 2019: आखिरकार युवराज को मिली संजीवनी, इस टीम ने खरीदा युवराज को इस प्राइस पर
शिखर धवन: गब्बर के नाम से मशहूर भारतीय टीम के बाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने इस साल 18 टी20 मैच खेले। धवन ने इस दौरान 17 पारियों में सबसे ज्यादा 689 रन बनाए। धवन इस मामलें में अभी तक सबसे टॉप पर है।
रोहित शर्मा: हिटमैन रोहित शर्मा के लिए वर्ष 2018 अच्छा रहा है। रोहित शर्मा ने इस साल 19 टी20 मैचों की 18 पारियों में 590 रन बनाए है। रोहित टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में भारत के दूसरे सफल बल्लेबाज है। रोहित का टी20 में 111 रन नाबाद बेस्ट स्कोर है।
केएल राहुल: लोकेश राहुल के लिए ये साल बहुत अच्छा रहा। केएल राहुल ने इस साल आईपीएल में शानदार तेज अर्धशतक लगाने में कामयाबी हासिल की। केएल राहुल ने इस साल 13 टी20 मैचों की 11 पारियों में 324 रन बनाए है। राहुल टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज है।
मनीष पांडे: भारतीय टीम के शानदार बल्लेबाज है। मनीष पांडे ने इस साल 13 टी20 मैचों की 11 पारियों में 299 रन बनाए है। पांडे का इस साल टी20 में 79 रन नाबाद बेस्ट स्कोर है।
सुरेश रैना: भारतीय टीम के टी20 के बेस्ट खिलाड़ी सुरेश रैना ने इस साल 13 मैचों की 11 पारियों में 298 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। रैना का इस साल 69 रन टी20 का बेस्ट स्कोर है।