Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अलविदा 2018: वो भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने इस साल T20 में लगाएं सबसे ज्यादा छक्के, दूसरा नाम चौंकाने वाला

इंटरनेटड डेस्क। जैसा कि आपको बता ही हैं कि 2018 जल्द ही हमारे बीच से विदा लेने वाला है। 2018 ​भारतीय ​क्रिकेट बल्लेबाजों के लिए बहुत अच्छा रहा। कई खिलाड़ियों ने क्रिकेट के मैदान में कई शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। आज हम आपको उन टॉप भारतीय बल्लेबाजों के बारें में बताने जा रहे जिन्होंने इस साल टी20 में सबसे ज्यादा गेंद को मैदान के बाहर पहुंचाने में कामयाबी हासिल की। तो आइए नजर डालिए...

अलविदा 2018: इन भारतीय बल्लेबाजों ने बनाएं इस साल T-20 में सबसे ज्यादा रन, टॉप में ये दिग्गज

रोहित शर्मा: रोहित शर्मा ने इस साल 19 टी20 मैचों की 18 पारियों में 590 रन बनाए है। रोहित टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में भारत के दूसरे सफल बल्लेबाज है। रोहित शर्मा ने इस साल टी20 में भारत की और से सबसे ज्यादा 31 छक्के लगाए।

शिखर धवन: गब्बर यानी की शिखर धवन ने इस साल 18 टी20 मैच खेले। धवन ने इस दौरान 17 पारियों में सबसे ज्यादा 689 रन बनाए। भारत के इस बाएं हाथ के तूफानी बल्लेबाज ने इस साल टी20 में 25 छक्के लगाए है। धवन इस मामलें में दूसरे स्थान पर है।

केएल राहुल: केएल राहुल ने इस साल 13 टी20 मैचों की 11 पारियों में 324 रन बनाए है। राहुल ने इस साल टी20 में 16 छक्के लगाएं है। केएल राहुल इस साल टी20 में छक्के लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज है।

सुरेश रैना: भारतीय टीम के टी20 के बेस्ट खिलाड़ी सुरेश रैना ने इस साल 13 मैचों की 11 पारियों में 298 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। सुरेश रैना ने इस साल टी20 में 11 छक्के लगाने में कामयाबी हासिल की। रैना का इस साल 69 रन टी20 का बेस्ट स्कोर है।

हार्दिक पांड्या: हार्दिक पांड्या भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी है। पांड्या ने कई मैचों में भारत को बैट और बॉल से शानदार प्रदर्शन कर जीताने में अहम योगदान​ दिया है। पांड्या ने इस साल 8 टी20 मैचों की 6 पारियों में 117 रन बनाएं। पांड्या ने इस साल टी20 में 9 छक्के लगाए है।