Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हॉकी विश्व कप 2018: भारत ने बेल्जियम के साथ खेला ड्रॉ मैच, ग्रूप में टॉप पर भारत

इंटरनेट डेस्क। भारत के भुवनेश्वर में इस समय हॉकी का महाकुंभ यानी हॉकी विश्वकप का आयोजन हो रहा है। भारतीय हॉकी टीम ने रविवार को बेल्जियम के खिलाफ अपना इस विश्वकप का दूसरा मैच खेला।

विराट ने कंगारूओं से टेस्ट सीरीज में निपटने के लिए बनाई ये खास रणनीति...

दुनिया की नंबर तीन टीम बेल्जियम के साथ भारत ने ड्रॉ मुकाबला खेला। भारत और बेल्जियम ने इस मैच में एक—दूसरे के खिलाफ 2—2 दागने में कामयाबी हासिल की। भारत की ओर से इस मुकाबले में हरमनप्रीत सिंह ने 40वें मिनट में पहला गोल दागा। हरमनप्रीत सिंह के बाद सिमरनजीत सिंह ने 47वें दूसरा गोल दागा। बेल्जियम की ओर से एलेक्जेंडर हेंड्रिक्स ने 8वें मिनट में गोल दाग कर भारत पर बढ़त बना ली थी। लेकिन हरमनप्रीत ने 40वें मिनट में गोल कर बराबरी पर मैच ला दिया।

भारत इस मैच में दो गोल कर पकड़ मजबूत कर चुका था। लेकिन मैच के अंतिम मिनट में बेल्जियम के सायमन गौगनार्ड ने 56वें मिनट में गोल दाग कर मैच को बराबरी पर ला दिया। इससे पहले भारतीय टीम ने पहले मैच में साउथ अफ्रीका को 5—0 से रौंदने में कामयाबी हासिल की। भारत का दूसरा मैच ड्रा रहा। इस भारत के चार अंक हो गए है और अपने ग्रूप में टॉप पर है। भारतीय टीम अब शनिवार को ग्रुप चरण में कनाडा से भिड़ेगा।