Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

साल 2018: इन दिग्गज खिलाडिय़ों के संन्यास से विश्व क्रिकेट में आ गया सूनापन

खेल डेस्क। साल 2018 में विश्व क्रिकेट पर अपनी बादशाहत साबित करने वाले कुुछ क्रिकेटरों ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा। इन क्रिकेटरों ने अपने खेल के दम पर विश्व क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई है। इन क्रिकेटरों के संन्यास लेने के साथ ही उनकी टीमों में कुछ सूनापन सा आ गया।हालांकि इन क्रिकेटरों में से कुछ अभी भी अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विभिन्न लीगों में खेलते हुए दिखाई देंगे।

एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका)

इस साल दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स का अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला प्रशंसकों को चौंकाने वाला रहा। क्योंकि किसी ने सोचा भी नही होगा कि 34 वर्षीय डिविलियर्स (मिस्टर 360 डिग्री) 2019 से पहले अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट को अदविदा कहेंगे। एबी ने 114 टेस्ट मैच में 50.66 की औसत से8765 रन, 220 वनडे में 53.5 के औसत से 9577 रन और 78 टी-20 में 1672 रन बनाए।

एलिस्टर कुक (इंग्लैंड)

इस साल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले बड़े खिलाडिय़ों में दूसरा नाम इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक का रहा। इंग्लैंड के ओवल मैदान पर भारत के खिलाफ अपनी अंतिम पारी में कुक ने 147 रन की शतकीय पारी खेल अपनी विदाई को यादगार बनाया। वही इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

गौतम गंभीर (भारत)

लम्बे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भी इसी साल क्रिकेट को अलविदा कहा। गौतम गंभीर ने 58 टेस्ट मैचों 41.95 की औसत से 4154 रन, 147 वनडे 5238 रन बनाए। उन्होंने भारत को दो विश्व खिताब जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ड्वेन ब्रावो (वेस्टइंडीज)

वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने भी इसी साल अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई ली। 35 वर्षीय ब्रावो ने अपने 14 साल अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर के दौरान वेस्टइंडीज को कई बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंन वेस्टइंडीज की ओर से 40 टेस्ट, 164 वनडे और 66 टी-20 मैच खेले। उन्होंने टेस्ट में 2200 और वनडे में 2968 रन बनाए हैं।

मोर्ने मोर्केल (दक्षिण अफ्रीका)

दक्षिण अफ्रीका के तूफानी गेंदबाज मोर्ने मोर्केल के लिए भी ये साल अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई वाला रहा। मोर्कल ने 86 टेस्टों में 309, 117 वनडे में 188 और 44 टी-20 में 47 विकेट अपने नाम किए हैं।