Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इमर्जिंग एशिया कप 2018: नजदीकी मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को दी मात, बेकार हुई जयंत यादव की मेहनत

इमर्जिंग एशिया कप 2018 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को करीबी मुकाबले में श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा। अभी तक इस टूर्नामेंट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही भारतीय बल्लेबाजी इस मैच में पूरी तरह फ्लॉप रही। टॉप आर्डर का कोई भी बल्लेबाज पिच पर नहीं टिक पाया और इसी वजह से टीम को करीबी हार मिली।

श्रीलंका ने की अच्छी बल्लेबाजी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ककी शुरुआत खराब रही और सलामी बल्लेबाज सांडून पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गये। उसके बाद मध्यक्रम में कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया, लेकिन सभी ने छोटी- छोटी पारी से अच्छा योगदान दिया। मेजबान टीम के लिए सनसे ज्यादा रन छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करने आये कमिंडू मेंडिस ने बनाये।

मेंडिस ने 55 गेंद में 61 रनों की शानदार पारी खेली। भारत के लिए तेज गेंदबाज अंकित राजपूत ने 2 बल्लेबाजों को आउट किया वहीं शम्स मुलानी, मयंक मारकंडे, नितीश राणा और कप्तान जयंत यादव को 1-1 विकेट मिला। श्रीलंका की टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 270 रन बनाये।

नहीं चला भारत का टॉप ऑर्डर

भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने पुरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करती आ रही थी। इस मैच में भी बल्लेबाजों से वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। शुरुआत से ही भारतीय बल्लेबाजों का विकेट गिरना शुरू हो गया। एक- दो बल्लेबाजों को छोड़कर सभी को अच्छी शुरुआत मिली लेकिन कोई भी उसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाया।

एक समय टीम का स्कोर 127/6 हो गया था और बड़ी हार सामने दिख रही थी। उसके बाद कप्तान जयंत यादव ने शम्स मुलानी के साथ शतकीय साझेदारी बनाकर टीम को मैच में वापस ला दिए। 71 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद जयंत यादव पवेलियन लौटे। उनके आउट होने के बाद अगली ही गेंद पर मुलानी भी 46 रन बनाकर रन आउट हो गये।

अंतिम ओवर का ड्रामा

अंतिम ओवर में भारत को जीत के लिए 20 रनों की जरूरत थी और एक एक विकेट बचा था। तेज गेंदबाज अतीत शेठ ने 2 छक्के जड़कर मैच को करीब ला दिए लेकिन अंतिम गेंद पर टीम को जीत के लिए 6 रनों की जरुर थी और वह दो रन ही ले पाए।

भारत की टीम 50 ओवर में 267 रन ही बना पाई और उसे 3 रनों से हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका के लिए असेला गुणारत्ने ने सबसे ज्यादा तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post इमर्जिंग एशिया कप 2018: नजदीकी मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को दी मात, बेकार हुई जयंत यादव की मेहनत appeared first on SportzWiki Hindi.