Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

2018 में हुए इन खेलों की विश्व विजेता बनी ये टीमें, जानिए टीमों के नाम

स्पोर्ट्स डेस्क। साल 2018 में कई खेलों के वर्ल्ड कप हुए जिनमें फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, एशिया कप, एशियाई गेम्स और एआईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप शामिल है। तो चलिए जानते है कौनसी टीम ने कौनसा वर्ल्ड कप जीता है।

फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप
फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप 2018 का आयोजन इस बार रूस में हुआ था। फाइनल मुकाबला ‎क्रोएशिया और फ्रांस के बीच खेला, जिसमे फ्रांस ने ‎क्रोएशिया को हराकर यह ख़िताब अपने नाम किया।

हॉकी वर्ल्ड कप
हॉकी वर्ल्ड कप 2018 का आयोजन इस ओडिशा में खेला गया। यह ख़िताब बेल्जियम ने नीदरलैंड्स को हराकर पहली बार अपने नाम किया।

एशिया कप
एशिया कप 2018 के फाइनल में भारत ने बांग्लादेश को हराकर 7वीं बार खिताब पर कब्जा किया।

एआईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप
10वीं एआईबीए महिला मुक्केबाजी विश्व चैंपियनशिप में भारतीय बॉक्सर मेरी कॉम ने छठी बार यह ख़िताब अपने नाम किया। उन्होंने यूक्रेन की हन्ना ओकोता को 5-0 से हराया और रिकॉर्ड छठी बार महिला विश्व कप का खिताब जीता।

एशियाई गेम्स 2018


18वें एशियाई गेम्स का आयोजन जकार्ता में हुआ। इसका आयोजन 18 अगस्त से 2 सितम्बर 2018 के मध्य इण्डोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग शहरों में किया गया था।



Herald